Manipur Violence Live: मणिपुर मामले पर संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार

Manipur Violence and Women Video case Live Update: मणिपुर में फिर से हालात बिगड़ सकते हैं। वहां पर एक शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाया गया। दावा किया जा रहा कि घटना 4 मई की है, लेकिन वीडियो अब सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही घटना के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

Manipur Vioelence Live

LIVE Feed
Jul 21, 2023, 9:00 AM IST

सीएम पद पर बने रहेंगे एन बीरेन सिंह

मणिपुर में हिंसा के बीच लगातार मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठ रही थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे
Jul 21, 2023, 7:42 AM IST

डिंपल यादव ने साधा निशाना

सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहाआखिर सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है जो महिला को नग्न परेड कराने के मामले में शामिल हैं।
Jul 21, 2023, 12:13 AM IST

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने सशस्त्र हमलावरों द्वारा महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, उन्होंने लिखा है कि इस घटना ने कानून और व्यवस्था, महिलाओं के प्रति सम्मान और सरकारी प्राधिकरण की उपस्थिति के अभाव को पूरी तरह से उजागर कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मणिपुर मुद्दे पर शीतनिद्रा से बाहर आने और सीमावर्ती राज्य के लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
Jul 20, 2023, 9:22 PM IST

2 और की हुई गिरफ्तारी

महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने मामले में 2 और की गिरफ्तारी हुई है। कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
Jul 20, 2023, 8:29 PM IST

मेरा दिल जल रहा- ममता बनर्जी

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में ममता बनर्जी ने कहा कि हमारा दिल जल रहा है। यह पाप है, यह अपमानजनक है। भारत महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों, एससी और ओबीसी पर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
Jul 20, 2023, 6:01 PM IST

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए- आदित्य ठाकरे

शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मणिपुर का वायरल वीडियो बेहद दुखद है। चाहे पुरुष हो या महिला, भारत में किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। ये सब भारत के ख़िलाफ़ जा रहा है। मणिपुर में राज्य सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
Jul 20, 2023, 4:22 PM IST

नाना पटोले ने मांगा पीएम मोदी से इस्तीफा

मणिपुर वायरल वीडियो पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मणिपुर में बीजेपी ने मानवता की जगह क्रूरता विकसित की है और इसका पूरा दोष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। हमारे नेता राहुल गांधी मणिपुर गए और वहां के हालात को समझा। उन्होंने प्यार का संदेश दिया और उनसे पूछा साथ आएं। लेकिन राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार है। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं।
Jul 20, 2023, 3:21 PM IST

सदन के बाहर बोले पीएम मोदी अंदर नहीं- अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे यह अजीब लगता है कि पीएम संसद के बाहर कुछ ऐसा बोल रहे हैं जो उन्हें अंदर बोलना चाहिए था। मैं उनसे सदन के अंदर अपनी चुप्पी तोड़ने का आग्रह करता हूं। संसद सबसे बड़ा मंच है, जब हमने उनसे मणिपुर के बारे में पूछा, तो वह राजस्थान के बारे में बोल रहे हैं। हर चीज के बारे में बात करें लेकिन शुरुआत मणिपुर से करें।
Jul 20, 2023, 2:10 PM IST

तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मणिपुर से शर्मिंदा करने वाली वीडियो आई है। वहां के मुख्यमंत्री क्या-क्या बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री अभी तक खामोश थे। राहुल गांधी जा रहे हैं तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते है...हमने बेंगलुरु में भी इस मुद्दे को उठाया था। अगर ऐसी कोई घटना विपक्ष शासित किसी राज्य में होती तो पता नहीं कौन-कौन सी एजेंसियां घुस जाती।
Jul 20, 2023, 1:07 PM IST

थरूर ने साधा निशाना

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इसे लेकर चिंतित हूं कि प्रधानमंत्री इतने लंबे समय तक चुप थे लेकिन मुझे खुशी है कि उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। अब हम चाहते हैं कि वे इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करें। इस घटना को लेकर उनके मन में क्या है हमारे साथ साझा करें क्योंकि हम पिछले 2-3 महीनों से बेहद पीड़ा महसूस कर रहे हैं। हमें बताएं कि सरकार क्या कर रही है? सरकार ने अब तक काम क्यों नहीं किया? और क्या कदम उठाया है? यह सब बिना किसी देरी के किया जाना चाहिए। अब उन्हें(PM) संसद चर्चा करनी चाहिए जहां हम इस चर्चा में शामिल हो सकें।
Jul 20, 2023, 12:50 PM IST

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

मणिपुर की घटना व स्थिति को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की।
Jul 20, 2023, 11:56 AM IST

ये बहुत दुखद घटना: पूर्व CJI

पूर्व CJI और बीजेपी सांसद रंजन गोगोई ने कहा कि मणिपुर के वायरल वीडियो पर टिप्पणी करने के लिए कुछ भी नहीं है। यह बहुत दुखद है।
Jul 20, 2023, 11:45 AM IST

पीएम मोदी ने कहा कि इस देश के किसी भी कोने में, किसी के भी राज्य सरकार में राजनीति और वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था का महात्म्य और नारी का सम्मान है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ती से और सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है इसको कभी माफ नहीं किया जाएगा।
Jul 20, 2023, 11:44 AM IST

पीएम ने कहा- कठोर सजा मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर की जो घटना सामने आई है वो किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। गुनाह करने वाले कितने और कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं, पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर पर हमारी मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाए।
Jul 20, 2023, 11:43 AM IST

CJI ने दिखाई सख्ती

CJI का कहना है कि ये बिल्कुल अस्वीकार्य है, सांप्रदायिक झगड़े के क्षेत्र में महिलाओं को एक उपकरण के रूप में उपयोग करना। उन्होंने आगे कहा कि जो वीडियो सामने आए हैं उससे हम बेहद परेशान हैं। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अब समय आ गया है कि सरकार वास्तव में कदम उठाए और कार्रवाई करे। संवैधानिक लोकतंत्र में यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। यह बहुत परेशान करने वाला है।
Jul 20, 2023, 11:41 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने मणिपुर के वीडियो पर सरकार से कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में परेशान करने वाला है।
Jul 20, 2023, 11:32 AM IST

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का कहना है कि कल रात करीब 1.30 बजे मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jul 20, 2023, 11:31 AM IST

बीरेन सिंह ने कही ये बात

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि हमने वीडियो देखा और मुझे बहुत बुरा लगा, यह मानवता के खिलाफ अपराध है। मैंने तुरंत पुलिस को दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया और राज्य सरकार आरोपियों के लिए मौत की सजा सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।
Jul 20, 2023, 11:26 AM IST

एक्शन में गृह मंत्रालय

मणिपुर के वायरल वीडियो पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। जिस पर गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर सीएम से फोन पर बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+