मणिपुर सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह बोले, विस्थापित लोगों के लिए गृह मंत्रालय ने मंजूर किए 101.75 करोड़
मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद शांति व्यवस्था कायम करने के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए विधायक से लेकर राज्य नेता लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं, गृह मंत्रालय ने 101.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

मणिपुर में लगातार हो जातीय हिंसा के बीच शांति कायम करने पर सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि इलाकों में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में राज्य मंत्री और विधायक दौरा कर रहे हैं। वहीं, लोगों को विस्थापित करने के लिए गृह मंत्रालय ने 101.75 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मंजूरी दी है।
मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया कि 5 घाटी जिलों में 12 घंटे, पड़ोसी पहाड़ी जिलों में 10 घंटे और 8 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। छह अन्य पहाड़ी जिलों में कर्फ्यू नहीं है। एनएच-37 के साथ आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। 294 खाली वाहन इंफाल से जिरीबाम के लिए रवाना हुए हैं। कुल 220 लदे वाहन नोनी से रवाना हुए हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और शिविर लगाए हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, राज्य और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम ने राज्य के कई हिस्सों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
शांति और सामान्य स्थिति के लिए सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य के मंत्री और विधायक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर जनता और सीएसओ से मिलकर शांति और सामान्य स्थिति की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा बल सीएसओ, विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही शांति और सामान्य स्थिति की अपील कर रहे हैं, इसके साथ ही क्षेत्र में वर्चस्व, गश्त के अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया कि मणिपुर में विस्थापित लोगों को राहत देने के लिए गृह मंत्रालय ने 101.75 करोड़ रुपये के राहत पैकेज के लिए मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications