Rahul Gandhi in Manipur: मणिपुर की गवर्नर अनुसुइया उइके से मिले राहुल गांधी, ली ताजा हालात की जानकारी
Manipur Violence Live Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी 30 जून को राहत शिविरों का दौरा करने और प्रभावित लोगों से मिलने के लिए मणिपुर के मोइरंग के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं गुरुवार को, राहुल गांधी ने चुराचांदपुर में जातीय संघर्ष से विस्थापित लोगों से मुलाकात की थी। कांग्रेस नेता को इम्फाल से लगभग 20 किमी दूर बिष्णुपुर में रुकना पड़ा, जब पुलिस ने हमले के डर से उनके काफिले को रोक दिया। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को स्थिति से दूर रहना चाहिए, खासकर जब वह कोई समाधान नहीं ला सकते। राहुल गांधी के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें वन इंडिया हिंदी के साथ...
सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
राहुल गांधी मणिपुर के मोइरांग के लिए रवाना हुए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह इंफाल से मोइरांग के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र के मुताबिक, वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे और वहां प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। बाद में, वह इंफाल लौटेंगे और समान विचारधारा वाले 10 पार्टी नेताओं, यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) के नेताओं और नागरिक समाज संगठन के सदस्यों से मिलेंगे।
नफरत की आग बुझेगी, मोहब्बत का गुलिस्तां खिलेगा
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि सरकार की लाख कोशिशों और अवरोधों के बावजूद राहुल गांधी मणिपुर के हिंसा पीड़ितों के बीच पहुंच ही गए। अपने लोगों के बीच पहुंचकर राहुल गांधी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वो उनके साथ हैं। उनके कंधों पर हाथ रख ये भरोसा दिलाया कि एक रोज सब ठीक हो जाएगा। नफरत की आग बुझेगी, मोहब्बत का गुलिस्तां खिलेगा।
केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "हमें नहीं पता कि सरकार ने हमें क्यों रोका? राहुल गांधी की यात्रा से शांति प्रयासों को बल मिलेगा...हमने वहां भी दौरा किया, हम यहां (राहत शिविर) भी आए हैं। वहां के सभी
क्षेत्रों की हालत दयनीय है। हमें उनकी बात सुननी होगी, राहुल गांधी सबकी कहानियां सुनते हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि शांति आएगी और उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए और हर कोई उनके साथ है...''
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा,"मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों और बहनों को सुनने आया हूं। सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्यार कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है। मणिपुर को उपचार की जरूरत है। शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।"
राहुल गांधी का मोइरांग दौरा रद्द
मणिपुर: राहुल गांधी का मोइरांग दौरा रद्द हो गया है। प्रशासन ने उन्हें मोइरांग आने की इजाजत नहीं दी। राहुल को न तो सड़क से और न ही हवाई रास्ते से जाने की अनुमति मिली। वह सिर्फ चुराचांदपुर में ही हिंसा प्रभावित लोगों से मिल सके। वह इम्फाल लौट रहे हैं और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि क्या वह कल के लिए निर्धारित अपनी यात्राओं को जारी रख पाएंगे। मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने इसकी जानकारी दी।
संबित पात्रा बोले- संवेदनशीलता होनी चाहिए, जिद नहीं
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को रोके जाने पर कहा कि संवेदनशीलता जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। जब मणिपुर में हालात ऐसे हैं तो थोड़ी संवेदनशीलता होनी चाहिए, जिद नहीं। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, राहुल गांधी को मणिपुर जाने से किसी ने नहीं रोका, लेकिन राज्य में प्रशासन ने कहा कि राहुल गांधी के मणिपुर दौरे की खबर के बीच बहुत विरोध प्रदर्शन हुआ है।
पुलिस ने बताई राहुल गांधी को रोकने की वजह
मणिपुर: राहुल गांधी को रोकने को लेकर एसपी हेइसनाम बलराम सिंह, बिष्णुपुर ने कहा कि
जमीनी हालात को देखते हुए हमने उन्हें (राहुल गांधी को) आगे बढ़ने से रोका और हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर जाने की सलाह दी। पहाड़ी इलाकों की ओर जाने पर वीआईपी पर ग्रेनेड से हमला होने की आशंका है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है।
एमपीसीसी ने लगाया सीएम बीरेन सिंह पर आरोप
बिष्णुपुर: एमपीसीसी अध्यक्ष के मेघचंद्र ने कहा, "राहुल गांधी के स्वागत के लिए लोग सड़कों पर खड़े हैं, लेकिन बिष्णुपुर एसपी, एएसपी, एडीएम और अन्य पुलिस अधिकारी सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं। मैंने सुना है कि मणिपुर के सीएम द्वारा सड़कों को अवरुद्ध करने के निर्देश दिए गए थे। वे इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं। वे केवल यह कह रहे हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और हमें आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं।"
खड़गे ने केंद्र पर साधा निशाना
मणिपुर में राहुल गांधी को रोकने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा-मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। वह राहत शिविरों में पीड़ित लोगों से मिलने और संघर्षग्रस्त राज्य में राहत पहुंचाने के लिए वहां जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मणिपुर पर अपनी चुप्पी तोड़ने की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया है। अब उनकी डबल इंजन वाली विनाशकारी सरकारें राहुल गांधी की दयालु पहुंच को रोकने के लिए निरंकुश तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों को तोड़ता है। मणिपुर को शांति की जरूरत है, टकराव की नहीं।
कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना
कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला करते लिखा," राहुल गांधी जी मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। BJP सरकार ने पुलिस लगाकर उन्हें रास्ते में रोक दिया। राहुल जी शांति का संदेश लेकर मणिपुर गए हैं। सत्ता में बैठे लोगों को शांति, प्रेम, भाईचारे से सख्त नफरत है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए... ये देश गांधी के रास्ते पर चलेगा, ये देश प्यार के रास्ते पर चलेगा।"
हमें अनुमति क्यों नहीं दे रही पुलिस-केसी वेणुगोपाल
मणिपुर: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने काफिला रोकने पर कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस हमें अनुमति क्यों नहीं दे रही है। राहुल गांधी का यह दौरा प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए ही है। हमने करीब 20-25 किलोमीटर का सफर तय किया लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं. मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया है।
केसी वेणुगोपाल का बयान
मणिपुर: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी का हाथ हिलाने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है?
राहुल गांधी का रोका काफिला
चुराचांदपुर के रास्ते में राहुल गांधी का पुलिस ने काफिला रोक दिया। राहुल हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। इस दौरान विष्णुपुर में उनको रोका गया। बता दें कि राहुल गांधी इंफाल एयरपोर्ट से निकलकर सीधे चुराचांदपुर की तरफ जा रहे थे। इंफाल से 20 किमी दूर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
राहुल गांधी सबसे पहले जाएंगे छुरछंदपुर: केएच देबहरता
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. एच. देबहरता ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे की जानकारी देते हुए बताया, "राहुल गांधी आज मणिपुर हवाई अड्डा से सबसे पहले छुरछंदपुर जाएंगे जो वे वहां शेल्टर में रह रहे पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे..."
हवा में बाते कर रहे हैं पीएम-गृहमंत्री: संजय राउत
सांसद संजय राउत ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री हवा में बाते कर रहे हैं। हमें लगा था कि PM अमेरिका जाने से पहले मणिपुर जाएंगे और वहां की जनता से बातचीत करेंगे और गृह मंत्री ने भी बैठक बुलाई थी लेकिन कोई हल नहीं निकला। हमारी मांग थी कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आप मणिपुर ले जाए और जनता के साथ हम संवाद प्रस्ताव करें। लेकिन प्रधानमंत्री न और कोई इस बारे में बोल रहें।
मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ: संजय राउत
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का कहना है कि यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी मणिपुर जा रहे हैं। यूनियन के एचएम वहां गये, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीएम ने अब तक मणिपुर के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। संजय राउत का कहा कि मणिपुर में स्थिति बिगड़ रही है क्योंकि इसमें चीन का हाथ है, लेकिन सरकार चीन का नाम लेने को तैयार नहीं है।
डबल इंजन की सरकार ट्रिपल समस्या वाली सरकार बन गई: अजय कुमार
नागालैंड के AICC प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। यह डबल इंजन की सरकार ट्रिपल समस्या वाली सरकार बन चुकी है। राहुल गांधी पीड़ित लोगों से मिलेंगे। राहुल के दौरे से प्रधानमंत्री को सीख लेनी चाहिए, उनको कोई चिंता नहीं है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications