मणिपुर हिंसा: अमित शाह बारीकी से कर रहे स्थिति की निगरानी, पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात
Manipur Row on Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। अमित शाह इस स्थिति को बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

Manipur Row on Amit Shah: मणिपुर में मैतेई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हिंसा भड़क गई है। केंद्र सरकार ने हिंसा को रोकने के लिए कार्रवाई की है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर के पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है।
सूत्रों ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मिजोरम के सीएम जोरमथांगा और असम के हिमंत बिस्वा सरमा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इससे पहले अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्हें राज्य में मौजूदा स्थिति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बैठक में मणिपुर के मुख्यमंत्री, राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय गृह सचिव और केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल थे। गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित अर्धसैनिक बलों की 12 कंपनियों को बुधवार को मणिपुर में तैनात किया गया था। गुरुवार को 14 और भेजी गईं। शुक्रवार को और 8-10 कंपनियों के भेजे जाने की संभावना है।
Recommended Video

हिंसा के बाद राज्य सरकार ने सभी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। ये रोक अगले पांच दिनों तक रहेगी। मणिपुर सरकार ने बढ़ती हिंसा को देख रिलांयस जियो फाइबर, एयरटेल एक्सट्रीम और बीएसएनएल समेत सभी ब्रॉडबैंड और डेटा प्रोवाइडर सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
इसके साथ ही मणिपुर सरकार ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। मणिपुर में असम राइफल्स की 34 और सेना की 9 कंपनियां तैनात है। हालांकि, अभी भी मणिपुर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा: सरकार ने 5 दिनों के लिए बंद की इंटरनेट सेवाएं, सेना ने की भ्रामक वीडियों में न फंसने की अपील












Click it and Unblock the Notifications