मणिपुर हिंसा: सरकार ने 5 दिनों के लिए बंद की इंटरनेट सेवाएं, सेना ने की भ्रामक वीडियों में न फंसने की अपील

मणिपुर में बढ़ती हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी इंटरनेट सेवाएं 5 दिनों के लिए बाधित करने का आदेश जारी कर दिया है।

MANIPUR

मणिपुर में मैतेई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने सभी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। ये रोक अगले पांच दिनों तक रहेगी।

मणिपुर सरकार ने हिंसा की उग्रता को बढ़ता देखकर रिलांयस जियो फाइबर, एयरटेल एक्सट्रीम और बीएसएनएल समेत सभी ब्रॉडबैंड और डेटा प्रोवाइडर सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। ये बाध्यता 5 दिनों तक जारी रहेगी।

इसके साथ ही मणिपुर राज्य सरकार ने धारा 144 लागू कर रखी है। साथ ही सेना और असम राइफल्स के जवान भी फ्लैग मार्च कर रहे हैं। मणिपुर में असम राइफल्स की 34 और सेना की 9 कंपनियां तैनात है। हालांकि, अभी भी मणिपुर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वहीं, इस मामले को लेकर भारतीय सेना ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा असम राइफल्स पोस्ट पर हमले के वीडियो सहित मणिपुर सुरक्षा को लेकर कई वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। जो नकली और फेक हैं। ऐसे वीडियो पर भरोसा न करें, साथ ही आधिकारिक और सत्यापित स्त्रोतों से प्रसारित खबरों पर ही भरोसा करने की बात कही है।

क्या है बवाल की वजह?

मणिपुर में आदिवासियों को लेकर कुछ खास कानून हैं, जिसके तहत वे पहाड़ी इलाकों में रह सकते हैं। वहीं, मैतई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिलने के कारण वो पहाड़ी इलाकों में नहीं बस सकते हैं। जिसके लिए मैतेई समाज खुद को अनुसूचित जाति का दर्जा हासिल करवाने की मांग कर रही है।

हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को इस मांग पर विचार करने का आदेश दिया है, जिसके बाद छात्र संगठनों ने इसी मांग के खिलाफ मार्च निकाला था। इसी दौरान आदिवासियों और गैर आदिवासियों के बीच हिंसा शुरू हो गई।

वहीं, मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि प्रदेश में कल और आज की हिंसक घटनाओं से मैं काफी दुखी हूं। मैं प्रदेशवासियों से आग्रह करती हूं कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। वे अपनी समस्या और विचारों को बैठकर उपयुक्त मंच पर रख सकते हैं उसका समाधान शांति से निकाला जा सकता है। इस समय सभी लोग प्रशासन, सुरक्षा बलों के साथ अपना सहयोग प्रदान करें। जिनकी भी जान गई है मेरी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है और जो घायल हैं उनके स्वास्थ्य की कामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+