Manipur Polling Booth Firing: मणिपुर में मतदान केंद्र पर चली गोलियां, 3 लोगों की मौत!

Manipur Polling Booth Firing: लोकसभा के प्रथम चरण का आज चुनाव हो रहा है। 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मणिपुर में भी दो लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। इसी बीच मणिपुर में एक मतदान केंद्र पर गोलियां चली हैं। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मणिपुर के मोइरांग क्षेत्र के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र के पास बदमाशों के एक समूह ने कई राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Manipur Polling Booth Firing

गोलीबारी से उन मतदाताओं में दहशत फैल गई जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े थे। वायरल हो रहे एक वीडियो में गोलियों की आवाज के बीच लोग मतदान केंद्र से बाहर भागते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 25 सेकंड के वीडियो में तेजी से गोलियों की आवाज आने से पहले हंगामा और लोगों को चिल्लाते हुए दिखाया गया है। वीडियो से लग रहा है कि मशीन गन या ऑटोमैटिक गन से गोलियां चलाई जा रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक मणिपुर में कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं।

इसके अलावे छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर चुनाव के बीच बीजापुर के चिहका में IED ब्लास्ट हुआ है। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है।

CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। इससे पहले बीजापुर में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+