मणिपुर पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, कूकी विद्रोहियों ने दिया अंजाम!

मणिपुर में म्यांमार के साथ भारत की सीमा के पास मोरेह शहर में एक उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की मंगलवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई, जब एसडीपीओ चिंगथम आनंद कथित तौर पर मोरेह में एक नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण कर रहे थे। गोली लगने से घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस को शक है कि आनंद के नेतृत्व वाली पुलिस टीम पर हdqमले को अंजाम देने के लिए एक स्नाइपर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस सूत्रों को भी हमले में कूकी विद्रोहियों के शामिल होने का शक है। लेकिन, उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Manipur police

यह घटना कई जनजातीय संगठनों द्वारा सीमावर्ती शहर मोरेह से मणिपुर पुलिस को हटाने की मांग के कुछ दिनों बाद सामने आई है। पुलिस ने कई म्यांमार नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर सीमावर्ती शहर में चोरी के मामलों में शामिल थे।

आपको बता दें कि मई से बहुसंख्यक मेइतेई और कुकी जनजातियों के बीच संघर्ष के कारण 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और 60,000 से अधिक अन्य लोग विस्थापित हुए हैं। तेंगनौपाल जिले में स्थित मोरेह शहर कुकी बहुल सीमावर्ती शहर है। 3 मई को झड़पें शुरू होने और उपद्रवियों द्वारा घरों और दुकानों को जला दिए जाने के बाद सैकड़ों मैतेई लोग शहर से भाग गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+