Manipur Landslide Update: 18 लोगों को किया गया रेस्क्यू, 10 शव भी बरामद
इंफाल, 1 जुलाई: मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिसकी चपेट में टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आ गया। घटना के तुरंत बाद भारतीय सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। जिसके तहत 18 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिसमें टेरिटोरियल आर्मी के 13 जवान और 5 नागरिक शामिल हैं। वहीं अब तक कुल 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जिसमें 9 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों के हैं।
Recommended Video

मौके पर मौजूद डीजीपी पी. डौंगेल ने कहा कि हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। इस ऑपरेशन में वायुसेना की भी मदद ली जा रही है। भूस्खलन के कारणों पर उन्होंने कहा कि पास में रेलवे लाइन का काम चल रहा था, हो सकता है कि भूंकपीय विक्षोभ की वजह से ये घटना हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कितने लोग लापता हुए हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पूरा आंकड़ा सामने आएगा।
रेलवे लाइन की सुरक्षा में तैनात थे जवान
आपको बता दें कि जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। उसी की सुरक्षा के लिए 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। इसके बाद गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।
पीएम और गृहमंत्री ने सीएम से की बात
वहीं गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह से बात की थी। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद सीएम बीरेन सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने हालात का जायजा लिया।









Click it and Unblock the Notifications