मणिपुर में उस दिन 2 नहीं 3 महिलाओं की करायी गई थी निर्वस्त्र परेड? एक का हुआ था गैंगरेप

मणिपुर में हिंसा की खबरों को बीच कुछ हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें तीन महिलओं के साथ सार्वजनिक रूप से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।

मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच एक ऐसी घटना समाने सामने आई है, जिसने समाज को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें दो नहीं तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। घटना को लेकर एक ग्राम प्रधान ने शिकायत दर्ज करा है। मामले में एफआईआर 18 मई को दर्ज की गई थी।

एफआईआर के मुताबिक घटना 4 मई की है। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच तीन महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया गया। एफआईआर के मुताबिक घटना स्थल पर महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मौके पर 900 से 1000 की संख्या में लोग थे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं बचााया। एफआईआर में कहा गया कि ये सभी मैतेई युवा संगठनों के सदस्य थे, जो कि राइफल या फिर अन्य अत्याधुनिक हथियार लेकर गांव में जबरन घुस गए। हिंसक भीड़ ने गांव के सभी घरों में तोड़फोड़ की और उन्हें लूट लिया, जिसके बाद उन्होंने गांव वालों को बेघर कर दिया और उन्हें जला दिया।

Manipur hinsa news update

यहीं नहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें पुरुषों की भीड़ में महिलाओं को नग्न घुमाते हुए देखा गया। बाद में कुछ पुरुष उसे जबरदस्ती खेत में ले जा रहे थे। मामले में 18 मई को ग्राम प्रधान ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को बताया गया कि 5 ग्रामीण, जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थे, डर के मारे मौके से भाग निकले। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए जंगल में शरण ली। बाद में वे पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में कामयाब रहे। लेकिन लोगों के भीड़ ने उन्हें पुलिस की हिरासत से छीन लिया।

इसमें से एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। फिर फिर तीनों महिलाओं को भीड़ के सामने अपने कपड़े उतारने और नग्न होने के लिए मजबूर किया गया। इनमें से एक महिला के साथ बाकी महिलाओं के सामने बेरहमी से सामूहिक बलात्कार किया गया। इस दौरान पीड़िता के छोटे भाई ने जब उसकी लाज बचानी चाही तो लोगों ने उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।

बाद में तीनों महिलाएं घटनास्थल से भागने में सफल रहीं। घटना के 77 दिन बाद मामले में पहली गिरफ्तारी हो पाई। जबकि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 20 जुलाई को वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद मामले में मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी दोषियों को खिलाफ सख्स कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। दोषियों को फांसी तक की सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

घटना को लेकर अपने ट्वीट में सीएम ने कहा, "मेरी संवेदनाएं उन दो महिलाओं के साथ हैं, जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया, जैसा कि कल सामने आए व्यथित करने वाले वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए, मणिपुर पुलिस हरकत में आई कार्रवाई की और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+