Manipur: 'सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे, दोषी पुलिसकर्मि नहीं बख्शे जाएंगे', मणिपुर वीडियो पर राज्यपाल
Manipur Governor On Viral Video: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष हमलावर है। अब इस घटना पर तुरंत कार्रवाई को लेकर राज्यपाल अनुसुइया उइके एक्शन मोड में आ गई हैं।
उन्होंने सभी दोषियों को तुरंत पकड़ने के लिए डीजीपी से बात की है। साथ ही सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। अब तक पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महिलाओं की घटना पर राज्यपाल ने कहा कि मैंने DGP को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की FIR दर्ज हुई थी, वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिसवाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मणिपुर के वायरल वीडियो पर कहा, "इस जघन्य अपराध के अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और कानून के अनुसार सजा देने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है।" वहीं मणिपुर में शांति को लेकर उन्होंने कहा कि एक मंच पर सब लोग बैठें और अपनी मांगें रखें, बातचीत से ही समाधान निकाला जा सकता है। हिंसा से किसी का लाभ नहीं होता।
Recommended Video
अब तक सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
एक दिन पहले मणिपुर हिंसा से जुड़ा महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। घटना हिंसा के बाद की बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि घटना 77 दिन पुरानी है। जिसमें मैतेई समुदाय के लोगों की हिंसक भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़े के लेकर जा रही है।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। भीड़ में महिला को पकड़ ने वाले एक मुख्य अपराधी की अब तक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हीरोदास मैतेई की उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे थौबल जिले से गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications