Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manipur: दजुकोउ घाटी के जंगलों में भीषण आग, गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बात

Fire in Dzuko valley: मणिपुर और नागालैंड की सीमा पर स्थित दजुकोउ घाटी में भीषण आग लगी है। जिससे जंगल को तो नुकसान हो ही रहा, साथ ही हजारों जीव-जंतुओं के भी मरने की आशंका है। आग इतनी भयानक है कि वहां से काफी दूर स्थित कोहिमा से भी वो साफ-साफ नजर आ रही है। राज्य सरकार आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार ने भी आग बुझाने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स को ऑपरेशन में लगा दिया गया है।

Recommended Video

    Manipur तक फैली Nagaland के Dzuko Valley की आग, Amit Shah ने CM से की बात | वनइंडिया हिंदी
    amit shah

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि अभी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का फोन आया था। उन्होंने दजुकोउ घाटी में लगी आग पर विस्तार से जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि जंगल की आग पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार हर तरह से मदद करेगी। साथ ही गृह मंत्रालय की एक टीम हालात पर बरीकी से नजर बनाए हुए है। वहीं केंद्र सरकार से निर्देश मिलते ही भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स ने मोर्चा संभाल लिया है, वहां पर पानी की बौछार के साथ ही लोगों और जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

    क्या मुश्किल हो रहे हालात?
    मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के मुताबिक जंगलों में इस वक्त घास सूखी थी। इसके अलावा तेज हवाएं आग को और ज्यादा फैलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीण जंगल में आग बुझाने के लिए प्रवेश नहीं कर पा रहे क्योंकि उनके पास जरूरी उपकरण नहीं हैं। साथ ही हवा ने हालात को और ज्यादा बिगाड़ दिया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक ये आग तीन-चार दिन पहले नागालैंड की ओर लगी थी, लेकिन हवाओं की वजह से वो मणिपुर के जंगलों तक आ पहुंची। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस मामले में काफी गंभीर है और वो अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी जनता के साथ साझा कर रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+