Curfew in Manipur: मणिपुर में फिर लौटा कर्फ्यू, पुलिस स्टेशनों पर भीड़ का हमला, सुरक्षाबलों ने दिया जवाब
Manipur Violence:मणिपुर में एक बार फिर से कर्फ्यू का दौर वापस लौट गया है। बताया जा रहा है कि 5 युवकों की गिरफ्तारी को लेकर भीड़ द्वारा पुलिस स्टेशनों पर धावा बोलने की कोशिश के बाद इंफाल के दो जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जब मणिपुर सुरक्षा बलों और आरएएफ कर्मियों ने पुलिस स्टेशनों पर धावा बोलने की कोशिश कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तो 10 से अधिक लोग घायल भी हो गए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्व में पोरोम्पैट पुलिस स्टेशन और इंफाल पश्चिम जिले में सिंगजामेई पुलिस स्टेशन और क्वाकीथेल पुलिस चौकी में घुसने की कोशिश की। इम्फाल पश्चिम जिले के मायांग इम्फाल पुलिस स्टेशन और इम्फाल पूर्वी जिले के एंड्रो पुलिस स्टेशन में भी प्रवेश करने के इसी तरह के प्रयास की सूचना मिली थी।

ऑल लैंगथबल केंद्र यूनाइटेड क्लब कोऑर्डिनेटिंग कमेटी के अध्यक्ष युमनाम हिटलर ने कहा ने कहा कि सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच युवाओं को रिहा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाने के बाद 'स्वैच्छिक सामूहिक गिरफ्तारी' आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications