मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ही इस बारे में जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों को सावधानी बरतते हुए एकांतवास में जाने को कहा है।

अपने ट्वीट में मणिपुर के मुख्यमंत्री ने लिखा कि "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं उन सभी लोगों से जो हाल ही मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करा लें।"
मुख्यमंत्री के अपने ट्वीट होने की जानकारी देने के बाद फगन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद सिंह पटेल और वीवी रेड्डी समेत कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications