'क्षमा करने और भूलने से हम सौहार्दपूर्वक रह सकते हैं', स्वतंत्रता दिवस पर मणिपुर CM ने की शांति की अपील
Manipur CM Appeals Peace Independence Day 2023: मणिपुर में तीन महीने से अधिक समय से हिंसा भड़की हुई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने लोगों से विकास मार्ग पर लौटने की भी अपील की है। साथ ही उन्होंने राज्य में जातीय हिंसा के लिए 'बाहरी ताकतों' को भी दोषी ठहराया। बीरेन सिंह ने कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा।

इंफाल में 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि क्षमा करने और भूलने से हम सौहार्दपूर्वक रह सकते हैं। और विकास के पथ पर अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं, जिसे हमने पिछले तीन महीनों में खो दिया है।
उन्होंने कहा कि हिंसा से कोई विकास नहीं होगा। अगर समुदायों के बीच कोई गलतफहमी है, तो हम बैठ कर दूर कर सकते हैं। इसके लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पहाड़ों और घाटियों दोनों में राज्य की बेहतरी और उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि कुछ निहित स्वार्थों और बाहर से आई ताकतों ने हमारे शांतिप्रिय राज्य और देश को अस्थिर करने की कोशिश की। बीरेन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है और न ही कभी करेगी जो संविधान के विरुद्ध हो। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उनकी सरकार एक पल के लिए भी नहीं बचेगी।
हिंसा खत्म करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नशीली दवाओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सभी अवैध अप्रवासियों का पता लगाने और उन्हें हिरासत में लेने के अपने प्रयास जारी रखेगी।
यह किसी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ नहीं होना चाहिए। अगर कोई गलतफहमी है तो हम सामूहिक रूप से इस पर चर्चा कर सकते हैं, ताकि हम शांति ला सकें और अपनी विकास यात्रा जारी रख सकें।
यह भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर सरकार के हाथ से निकल रहा है समय, घर पूरा करने में क्या हैं चुनौतियां? जानिए












Click it and Unblock the Notifications