मणिपुर: असम रायफल्स के कैंप में ब्लास्ट, नौ जवान घायल
इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में असम रायफल्स के कैंप में हुए दो धमाकों में नौ जवान घायल हो गए हैं। एक के बाद एक दोनों ब्लास्ट असम रायफल्स ट्रांजिट कैंप में हुए हैं। असम रायफल्स का ट्रांजिट कैंप वेस्ट इंफाल में खुमान लंपक स्टेडियम के पास है। ब्लास्ट मे घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। अभी इस ब्लास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications