मणिपुर हमला: सेना प्रमुख को दी गई पूरी डिटेल, जवाबी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन शुरू
नई दिल्ली, 13 नवंबर: मणिपुर में शनिवार को एक बड़ा हमला हुआ, जिसमें असम राइफल के कर्नल, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में चार जवान भी शहीद हुए। घटना के बाद तुरंत सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को ब्रीफ किया। सूत्रों के मुताबिक घटना में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

भारतीय सेना को अंदेशा है कि हमले में शामिल आतंकी म्यांमार की ओर भागने की फिराक में हैं, ताकि वो कार्रवाई से बच सकें। जिस वजह से वहां पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा आर्मी हेडक्वार्टर भी पूरी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। 2015 में भी इसी तरह का एक हमला हुआ था, जिसके बाद भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज ने म्यांमर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया।
सीएम पहुंचे अस्पताल
वहीं दूसरी ओर घटना के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल के शिजा अस्पताल का दौरा किया, वहां पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक जवान को भर्ती करवाया गया है। सीएम ने कहा कि मैंने अपने अधिकारियों और अस्पताल प्राधिकरण को जवान को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आतंकियों को पकड़ने के लिए अर्धसैनिक बलों के कमांडो बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
कैसे हुए हमला?
जानकारी के मुताबिक 6 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी फॉरवर्ड कैंप से वापस लौट रहे थे। उनके साथ उनका परिवार भी था, तभी आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले का पैटर्न देखकर लग रहा कि उन्हें पूरी मूवमेंट की जानकारी थी। वैसे तो हालात कंट्रोल में है, लेकिन सेना ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications