मणिपुर: कांग्रेस से निकाले गए विधायक जॉयकिशन सिंह ने थामा जदयू का दामन

इंफाल, 27 जनवरी: कांग्रेस से निकाले गए विधायक खुमुक्चम जॉयकिशन सिंह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए हैं। बुधवार को जॉयकिशन सिंह ने इंफाल में अपने आवास पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रामप्रीत मंडल की मौजूदगी में इसका ऐलान किया है। जिसके बाद जदयू नेता रामप्रीत मंडल ने पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि उनके आने से मणिपुर में पार्टी को मजबूती मिलेगी। जॉयकिशन सिंह मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले की थंगमेबंद विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं।

scdvf

जॉयकिशन सिंह ने जद (यू) में जाने के अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के विजन से प्रभावित होकर वो जदयू में शामिल हुए हैं। वह सिद्धांत के व्यक्ति हैं और देश के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। मैंने अन्य दलों के मुकाबले जदयू को चुना क्योंकि यह मणिपुर को आशा की एक नई किरण दे सकता है। बता दें कि मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसी महीने 18 जनवरी को पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में जयकिशन को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

मणिपुर में हो रहे हैं विधानसभा चुनाव

देश के पांच राज्यों- मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर राज्‍य में विधानसभा चुनाव दो फेज में होने हैं। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मणिपुर में बीजेपी इस समय सत्ता में हैं। वहीं कांग्रेस मुख्य विपक्षी है। इन दोनों दलों में ही इस चुनाव में मुख्य टक्कर मानी जा रही है। बता दें कि मणिपुर में बीते विधानसभा चुनाव यानी 2017 के चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं और वो सबसे बड़ा दल थी। भाजपा को 60 में 21 सीटें मिलीं थीं लेकिन सरकार बनाने में कामयाब रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+