Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मणिपुर के 6 बूथों पर आज हो रही है दोबारा वोटिंग, शाम 4 बजे खत्म होगी मतदान प्रक्रिया

इंफाल। हाल ही में दो चरणों में समाप्त हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव के 6 मतदान केंद्रों पर आज यानी कि 8 मार्च, 2022 को फिर से मतदान करवाया जा रहा है। ये 6 मतदान केंद्र उखरुल, कलहंग, पेन, नगमजू, यांगखुलेन और माओ मराफी में फिर से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि चुनाव आयोग ने सोमवार को मणिपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के छह मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का आदेश दिया था।

manipur assembly election 2022 repolling continue on six booth of two districts

मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिन विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर फिर से मतदान कराया जा रहा है उनपर 92 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य दांव पर लगी हुई है। इनमें से भाजपा के 12, कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल (यूनाइटेड) और नागा पीपुल्स फ्रंट के 10-10 प्रत्याशी हैं। इन सभी बूथों पर दूसरे चरण के दौरान मतदान हुआ था।

28 फरवरी को पहले चरण के मतदान में 60 में से 22 निर्वाचन क्षेत्रों में 8,38,730 मतदाताओं में से 77 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 38 सीटों पर 12,09,439 मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनर्मतदान पर विचार करने का एक मुख्य कारण 5 मार्च को दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान और बाद में उपद्रवियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को नुकसान पहुंचाना था।

राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि सेनापति जिले के नगमजू गांव में कथित तौर पर ईवीएम छीनने की कोशिश करने वाले लोगों के एक समूह पर पांच मार्च को सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+