मणिपुर: भाजपा ने मौजूदा विधायकों के काटे टिकट, कांग्रेस ने खोला दरवाजा

नई दिल्ली, 01 फरवरी। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल जिन लोगों को पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया है वो कांग्रेस या अन्य दलों में शामिल होने के अवसर तलाश रहे हैं। मणिपुर में भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, इसके ठीक के बाद भाजपा के मौजूदा विधायक पी सरत चंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वहीं पूर्व मंत्री एन बिरेन और एन जॉयकुमार सिंह ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा के 12 नेता हमारे संपर्क में हैं।

manipur

मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद से ही पार्टी को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जिन उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया गया है उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह का पुतला फूंका। जिसके बाद पार्टी कार्यालयों में पुलिस को सुरक्षा को बढ़ाना पड़ा क्योंकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में पार्टी कार्यालयों पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़-फोड़ की थी। भाजपा ने उन उम्मीदवारों को अधिक टिकट दिए हैं जो 2017 के बाद पार्टी में आए हैं। पार्टी ने 16 में से 10 कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट दिया है जबकि चार ऐसे नेता भी जो दूसरे दल से आए हैं।

मणिपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता केएच देवव्रत ने बताया कि भाजपा छोड़ने वालों के लिए दरवाजे खुले हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। हमने पहले ही 40 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है।बाकी के बचे उम्मीदवारों के नाम अगले एक दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। लेकिन जिन भाजपा नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है वह हमसे संपर्क कर रहे हैं। हम उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। सूत्र के अनुसार मौजूदा विधायक वाई इराबोट सिंह, रामेश्वर का पार्टी ने टिकट काट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+