मणिपुर: IPS अधिकारी के बाद अब सेना का अधिकारी का हुआ किडनैप, घर में घुसे थे बंदूकधारी
मणिपुर में एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई है। उपद्रवियों की पिछले एक सप्ताह से सेना तलाश में है। आईपीएस अधिकारी के बाद सेना का ऑफिसर का अपहरण कर लिया गया है। इससे पहले 27 फरवरी को मणिपुर पुलिस अधिकारी के उनके घर से अपहरण कर लिया गया था।
भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) का शुक्रवार को मणिपुर के थौबल जिले में उनके घर से अपहरण कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (08 मार्च) सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई। जब जेसीओ कोनसम खेड़ा सिंह चारंगपत ममांग लेइकाई स्थित अपने घर पर थे। इस दौरान कुछ बंदूकधारी उनके घर में घुसे और खेड़ा सिंह को जबरन वाहन के अंदर बैठाया और फरार हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक खेड़ा सिंह को अपहरणर से पहले धमकियां मिल चुकी थीं। अपहरणकर्ता इससे पहले उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। जब सेना अधिकारी खेड़ा सिंह को उनके घर से अपहरण किया गया तो वे थौबल जिले में अबे घर पर ड्यूटी से छुट्टी पर थे।
आईपीएस के घर घुसे 200 बंदूकधारी
इससे पहले ऐसा ही एक मामला इंफाल पश्चिम में देखने के मिला। 27 फरवरी को लगभग 200 बंदूकधारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोइरांगथेम अमित सिंह का घर घेर लिया। कुछ बदमाश आईपीएस अधिकारी के घर घुसे और उनका (आईपीएस अमित सिंह) अपहरण कर लिया।
मणिपुर में आशांति और हिंसा के बीच लगातार अपहरण की घटनाएं सामने आईं। हाल की घटनाओं ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। मणिपुर में आशांति और हिंसा के बीच लगातार अपहरण की घटनाएं सामने आईं। हाल की घटनाओं ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि पिछले साल मई में मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी, उसके बाद से राज्य में इस तरह की यह चौथी घटना है। इससे पहले असम रेजिमेंट के एक पूर्व सैनिक सर्टो थांगथांग कोम का सितंबर 2023 में अज्ञात सशस्त्र समूह ने अपहरण कर लिया था और उनकी हत्या कर दी गई थी। वे मणिपुर के लीमाखोंग में डिफेंस सर्विस कोर (DSC) में तैनात थे।












Click it and Unblock the Notifications