मनीष पॉल के हाथ में था फ्रैक्चर, सलमान खान ने यूं की दोस्त की मदद

'दबंग' टूर में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिज और सोनाक्षी सिन्हा के साथ धमाल मचाकर मनीष पॉल वापस लौट आए हैं। सलमान के सभी टूर की तरह ये टूर भी काफी सफल रहा। मनीष ने इस टूर में अपनी परफॉर्मेंस का पूरा क्रेडिट सलमान खान को दिया है।

मुंबई। 'दबंग' टूर में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिज और सोनाक्षी सिन्हा के साथ धमाल मचाकर मनीष पॉल वापस लौट आए हैं। सलमान के सभी टूर की तरह ये टूर भी काफी सफल रहा। मनीष ने इस टूर में अपनी परफॉर्मेंस का पूरा क्रेडिट सलमान खान को दिया है। टूर के बारे में एक खुलासा करते हुए बताया कि इससे पहले उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था, लेकिन वो सलमान ही थी जिन्होंने मनीष को हौसला दिया। सलमान की प्रेरणा से मनीष जल्द ठीक हो सके।

Maniesh Paul, Salman Khan

होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने खुलासा किया है कि सलमान खान के कारण ही वो 'दबंग' टूर का हिस्सा बन पाए। मनीष ने बताया कि 'दबंग' टूर से पहले उनका हाथ टूट गया था, लेकिन सलमान खान ने उनमें विश्वास दिखाया। उन्होंने बताया कि 'दबंग' टूर से पहले उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने फ्रैक्चर की जानकारी जब सलमान को दी को उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। सलमान ने मनीष को कहा कि 'दबंग' टूर में अभी वक्त है और उनके पास ये समय है ठीक होने का।

ये भी पढ़ें: कैटरीना-करीना के बाद अब दीपिका पहुंची मैडम तुसाद, लंदन के म्यूजियम में जल्द लगेगा स्टैचू

सलमान ने कहा कि अगर वो दिल से कोशिश करेंगे तो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मनीष ने बताया कि सलमान के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वो जल्द ही ठीक हो पाए और 'दबंग' टूर का हिस्सा बन पाए। मनीष ने बताया, 'भाईजान मुझे गाइड करते रहते हैं। वो बताते रहते हैं कि क्या गलत है और क्या सही। इससे मैं जल्दी ठीक हो सका। जब मैं टूर के लिए तैयारी कर रहा था तो मेरे दिमाग में यही था की भाईजान के साथ परफॉर्म करना है। इसलिए मैंने अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान दिया।'

'दबंग' टूर का समापन हाल ही में हुआ है। इस टूर में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिज, सोनाक्षी सिन्हा, गायक गुरु रंधावा, मनीष पॉल और डेजी शाह थे।

ये भी पढ़ें: VIDEO: खास दोस्त के साथ रोमांटिक डांस कर रहीं थीं 'बेपनाह' की 'जोया', तभी हुआ ये

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+