कैटरीना-करीना के बाद अब दीपिका पहुंची मैडम तुसाद, लंदन के म्यूजियम में जल्द लगेगा स्टैचू

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की लीग में आकर खड़ी हो गई हैं। दीपिका का वैक्स स्टैचू जल्द ही मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा। इस बात की घोषणा खुद मैडम तुसाद और दीपिका ने अपने फेसबुक लाइव में की।

Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की लीग में आकर खड़ी हो गई हैं। दीपिका का वैक्स स्टैचू जल्द ही मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा। इस बात की घोषणा खुद मैडम तुसाद और दीपिका ने अपने फेसबुक लाइव में की। दीपिका का स्टैचू मैडम तुसाद के लंदन और दिल्ली स्थित म्यूजियम में रखा जाएगा। अपने पहले वैक्स स्टैचू पर दीपिका ने कहा है कि वो इसके लिए काफी आभारी हैं।

लंदन और दिल्ली म्यूजियम में रखा जाएगा दीपिका का स्टैचू

लंदन और दिल्ली म्यूजियम में रखा जाएगा दीपिका का स्टैचू

प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में अब एक और भारतीय सितारा चमकने वाला है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ के साथ अब दीपिका की उन सितारों में शामिल हो गई हैं जिनका वैक्स स्टैचू इस म्यूजियम में रखा जाएगा। दीपिका का वैक्स स्टैचू लंदन और दिल्ली के म्यूजियम में रखा जाएगा। इसके लिए उनकी मेजरमेंट लिए जाने भी शुरू हो गए हैं।

बोलीं, 'ये काफी एक्साइटेड है'

बोलीं, 'ये काफी एक्साइटेड है'

दीपिका ने मैडम तुसाद लंदन से फेसबुक लाइव में कहा, 'ये काफी मजेदार है और मैं इसके लिए काफी आभारी हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि लोग उसे देखकर उतने ही उत्साहित हों जितना हम इसे बनाने में हो रहे हैं।' दीपिका ने ये भी बताया कि वो लंदन तुसाद केवल बचपन में अपने माता-पिता के साथ गई थीं। ऐसे में वहां खुद का वैक्स स्टैचू देखना उनके लिए काफी एक्साइटेड है।

इन-इन सितारों के स्टैचू हैं मैडम तुसाद लंदन में

इन-इन सितारों के स्टैचू हैं मैडम तुसाद लंदन में

दीपिका का स्टैचू ए-लिस्ट कैटेगरी में रखा जाएगा। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सचिन तेंदुलकर, करीना कपूर, सलमान खान, कैटरीना कैफ और कई अन्य बॉलीवुड सितारों का स्टैचू है। दीपिका के करियर की बात करें तो इस साल रिलीज हुई उनकी विवादित फिल्म 'पद्मावत' सुपरहिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+