VIDEO: खास दोस्त के साथ रोमांटिक डांस कर रहीं थीं 'बेपनाह' की 'जोया', तभी हुआ ये

'बेपनाह' सीरियल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस जेनिफिर विंगेट टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। जेनिफर को उनके अब तक के सभी रोल्स में खूब पसंद किया गया है और अब बेपनाह सीरियल में उनका जोया का किरदार भी खूब फेमस हो रहा है।

Jennifer Winget

नई दिल्ली। 'बेपनाह' सीरियल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस जेनिफिर विंगेट टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। जेनिफर को उनके अब तक के सभी रोल्स में खूब पसंद किया गया है और अब बेपनाह सीरियल में उनका जोया का किरदार भी खूब फेमस हो रहा है। हालांकि जेनिफर अभी अपने रोल के कारण नहीं, बल्कि किसी से नजदीकी के कारण चर्चा में हैं। जेनिफर विंगेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो अपनी एक खास दोस्त के साथ डांस कर रही हैं।

दोस्त के संग जेनिफर ने किया रोमांटिक डांस

दोस्त के संग जेनिफर ने किया रोमांटिक डांस

टीवी की सबसे पॉप्यूलर एक्ट्रेसेस में शुमार जेनिफर विंगेट का रोमांटिक डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेनिफर अपनी सबसे खास दोस्त के साथ रोमांटिक नजर होती दिख रही है। जेनिफर ने ये वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और अपनी इस दोस्त की तारीफ में कसीदे भी लिखे हैं। जेनिफर ने लिखा, 'सबसे अच्छी इंसान के लिए, हमेशा मदद करने के लिए शुक्रिया।'

लोगों को खूब पसंद आ रही हैं 'जोया'

जेनिफर विंगेट अपनी दोस्त के साथ मस्त डांस कर रही होतीं हैं कि तभी उनके बाल दोस्त के चेहरे पर लग जाते हैं। इसके बाद दोनों खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। जेनिफर इन दिनों 'बेपनाह' में 'जोया' बनकर सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं लीड एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ जेनिफर की केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। कुछ ही समय में इस शो ने टॉप-5 सीरियलों में अपनी जगह बना ली है।

कई हिट सीरियलों में काम कर चुकी हैं जेनिफर

कई हिट सीरियलों में काम कर चुकी हैं जेनिफर

इससे पहले जेनिफर बेहद सीरियल में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने माया का नेगेटिव किरदार निभाया था। ये किरदार भले ही नेगेटिव था लेकिन जेनिफर की एक्टिंग और खूबसूरती ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया था। इस सीरियल में उनके साथ कुशाल टंडन और अनेरी वजानी भी थे। जेनिफर 'कसौटी जिंदगी की', 'संगम', 'दिल मिल गए' और 'कुमुद' जैसे हिट सीरियलों में भी काम कर चुकी हैं।

Jennifer Winget
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+