Mangalore में सुहास शेट्टी की हत्या से फैला तनाव, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू

Mangalore Suhas Shetty: कुछ ही दिन पहले कुदुपु क्षेत्र में भीड़ द्वारा की गई हिंसक घटना के बाद, मंगलुरु शहर एक बार फिर एक और सनसनीखेज वारदात से दहल उठा है। गुरुवार, 1मई की रात बाजपे क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक सुहास शेट्टी की कुछ अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

इस घटना ने शहर में तनाव की स्थिति को और गंभीर कर दिया है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलुरु सिटी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

Mangalore-Suhas-Shetty

यह आदेश 2 मई सुबह 6 बजे से शुरू होगा और 6 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और यह मंगलुरु पुलिस कमिश्नरेट की सीमाओं में प्रभावी होगा।

Mangalore Suhas Shetty: क्या है पूरा मामला?

गुरुवार रात करीब 8:27 बजे, सुहास शेट्टी अपने साथियों संजय, प्रज्वल, अन्विथ, लतीश और शशांक के साथ वाहन में यात्रा कर रहा था। तभी किन्निपदावु क्रॉस के पास एक स्विफ्ट कार और एक पिकअप ट्रक में सवार छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोका और सुहास पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

सुहास को गंभीर रूप से घायल अवस्था में ए.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सुहासा मोहम्मद फाजिल की हत्या का भी आरोपी था इसके अलावा वो और अन्य कई आपराधिक मामलों का आरोपी था।मंगलुरु के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आर हितेंद्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "कल देर शाम सुहास शेट्टी नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

उसके बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। हमने उचित व्यवस्था की है। पोस्टमार्टम चल रहा है, दाह संस्कार की व्यवस्था की जाएगी। हम मंगलुरु के नागरिकों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। हमने आरोपियों की पहचान कर ली है, हमारी टीमें उन तक पहुंच रही हैं।"

Mangalore Suhas Shetty: पुलिस जांच और पृष्ठभूमि

मामले की जांच के लिए बाजपे पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। गौरतलब है कि सुहास शेट्टी एक कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ मंगलुरु शहर में चार और दक्षिण कन्नड़ जिले में एक आपराधिक मामला दर्ज था। वह जुलाई 2022 में मोहम्मद फाजिल की हत्या का आरोपी भी था।

23 वर्षीय फाजिल की हत्या ने उस समय तटीय कर्नाटक में भारी तनाव और सांप्रदायिक अशांति फैलाई थी। इस ताजा हत्या की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को चुनौती दी है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Mangalore Suhas Shetty: कर्नाटक गृह मंत्री ने क्या कहा?

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कर्नाक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल शाम मंगलुरु शहर में एक हत्या की घटना हुई है। हमने इस पर संज्ञान ले लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। हम उन्हें जल्द ही कानून के हवाले करेंगे।

दक्षिण कन्नड़ में हम शांति और सौहार्द बनाए रखने की लगातार कोशिश करते हैं, और ऐसी घटनाएं उस शांति को बाधित नहीं कर सकतीं। हमने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और दोषियों को सजा दिलाकर एक उदाहरण पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+