गांववालों ने आदमखोर बाघिन को मार गिराया, निकाला जुलूस
देहरादून। उत्तराखंड के रामनगर में गुरुवार को गांव के लोगों ने एक आदमखोर बाघिन को मार गिराया। लोगों ने बाघिन को गोली से मारा और फिर से कंधे पर लादकर गांव ले आए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में गांव के लोग बाघिन को लकड़ियों के सहारे कंधे पर टांगे दिख रहे हैं और काफी लोगों की भीड़ साथ चल रही है। कुछ लोग जश्न भी मना रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बाघिन ने गांव के दो लोगों को मार डाला था और पांच लोग उसके हमले में घायल भी हुए हैं। बाघिन के आतंक से परेशान लोगों ने प्रशासन से भी गुहार लगाई थी। लोगों की भीड़ के आगे एक पुलिसकर्मी भी बंदूक लिए दिखता है।












Click it and Unblock the Notifications