खेलते-खेलते डेढ़ साल का बच्चा निगल गया प्रेशर कुकर की सीटी, सांस रुकने से हो गई मौत
नई दिल्ली। एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत कुकर की सीटी निगलने से हो गई। कर्नाटक के मांड्या में रहने वाले डेढ़ साल के भुवन ने खेलते-खेलते अपने मुंह में प्रेशर कुकर की सीटी डाल ली, जो उसके सांस नली में जाकर अटक गई। सांस रुकने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मांड्या के नागराकेरे गांव में रहने वाले मारिलिंगे गौड़ा तथा रुपा का डेढ़ साल का बेटा भुवन अब नहीं रहा। थोड़ी सी लापरवाही की वजह से उन्होंने अपने लाडले को गंवा दिया।

मृतक बच्चे के पिता और मां दोनों काम करते हैं। बच्चा अपने दादा-दादी के साथ रहता था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शनिवार की रात खाना परोसते वक्त दादी ने कुकर को खुला छोड़ दिया था। भुवन खेलता-खेलता कुकर के पास पहुंच गया, जहां उसने खेलने के दौरान कुकर की सीटी अपने मुंह में रख ली। दादी ने जैसे ही उसे सीटी मुंह में रखते देखा वो दौड़ कर उसे निकालने आई, लेकिन तब तक सीटी अंदर जा चुकी थी। बच्चो को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की खाने की नली से सीटी को निकाल दिया गया, लेकिन लेकिन बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
डॉक्टरों ने बच्चे को मांड्या ले जाने की सलाह दी। परिजन फौरन उसे लेकर मांड्या के लिए रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।बच्चे की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस के पास किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दादी सदमे में चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications