मंदसौर में कांग्रेस की महिला विधायक ने कहा, फूंक दो थाना, देखिए वीडियो
वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शकुंतला खटक के बयान से किनारा कर लिया है।
नई दिल्ली। जब मंदसौर जल रहा था, सरकार हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी उसी समय कांग्रेस की महिला विधायक भीड़ को थाने को जलान के लिए उकसा रही थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कांग्रेस की विधायक शकुंतला खटीक भीड़ से थाने को जलाने के लिए कह रहीं हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा थाने में आग लगा दो
मध्यप्रदेश के मंदसौर में हालात अभी सामान्य नहीं हुए है। इसी बीच शकुंतला खटक की तरफ से भीड़ को उकसाने वाला वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस वीडियो को बीजेपी के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमे कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक की गुंडागर्दी की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है, जिसने वो अपने समर्थकों से थाने में आग लगाने को कह रहीं हैं। कांग्रेस विधायक खुलेआम अपने समर्थकों को थाने में आग लगाने के लिए उकसाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शकुंतला खटक के बयान से किनारा कर लिया है।

भींगने के बाद भड़की थी शकुंतला
मंदसौर में पुलिस फायरिंग में किसानों की मौत का विरोध जताने के लिए विधायक शकुंतला खटीक समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस पर वो भड़क उठीं। दरअसल पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया था जिसमे केरेरा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक भी भीग गई थीं। जिसके बाद वो भड़क गई। वीडियो में एक पुलिस ऑफिसर शकुंतला खटक का समझाता हुआ भी दिख रहा है। लेकिन शकुंतला नहीं मानी उन्होंने अपने समर्थकों से कहा थाने में आग लगा दो।

वीडियो को बताया साजिश
जब एक न्यूज चैनल ने वायरल वीडियो को लेकर शकुंतला खटक से सवाल किया तो उन्होंने अपनी बात से किनारा कर लिया। शकुंतला खटक ने कहा कि उन्होंने भीड़ को नहीं उकसाया था उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। ये सारे आरोप बेबुनियाद है।
कांग्रेस ने किया किनारा
वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शकुंतला खटक के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पहले तो वीडियो के प्रमाणिकता पर सवाल उठाए उसके बाद शकुंतला खठीक के बयान से किनारा कर लिया। आपको बता दें कि मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हुई थी जिसके बाद से प्रदर्शन हो रहा है राज्य और केंद्र सरकार हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं बीजेपी ने वीडियो वायरल होने के बाद हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications