'मोदी लहर है, भगवा है, मैं तो कहती हूं ये हिमाचल', PM को अवतार बताने वाली कंगना रनौत ने अब क्या कहा?
BJP MP Kangana Ranaut: बॉलीवुड की 'क्वीन' से मंडी सांसद बनीं कंगना रौनत अब हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अब भाजपा सांसद बनकर विरोधियों पर तीखे बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रही है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "पूरे देश में पीएम मोदी और भगवा की लहर है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की हालत देखकर दुख होता है। उनकी एजेंसियां समोसे की जांच कर रही हैं।"

पीएम मोदी को बताया अवतार
एक दिन पहले संसदीय क्षेत्र के दौरे पर कंगना रनौत ने ऐसा कुछ कहा कि जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। मंडी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधारण मानव ना बताते हुए अवतार बताया।
कंगना ने कहा था कि, "2014 में से पहले तक लोग राजनीतिज्ञों से नफरत करते थे और राजनीति को दुर्भाग्य मानते थे। हालांकि मोदी जी के आने के बाद लोगों के दिलों में राजनीति को लेकर भावना बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधारण इंसान नहीं, बल्कि अवतार हैं।"
अब हिमाचल सरकार को बताया 'भेड़िया'
कंगना रनौत ने अब मंगलवार (08 अप्रैल) को अपने बयान में साफ तौर पर प्रदेश की प्रशासनिक स्थिति पर नाराजगी जताई और इसे 'शर्मनाक' करार दिया। उन्होंने कहा, "जो हो रहा है, उससे हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। हमारी जिम्मेदारी है कि हमें अपने राज्य को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है... हमें अपने राज्य को इन 'भेड़ियों' के पंजे से मुक्त कराना है।"
कंगना ने जनसभा में कहा, "मंडी के लोगों से जो उन्हें हार मिली है, वे उसे अभी तक समझ नहीं पाए हैं। उन्हें इस सदमे से निकल जाना चाहिए और इसे स्वीकार करना चाहिए कि लोगों ने उन्हें नकार दिया। पूरे भारत में पीएम मोदी और भगवा लहर है, लेकिन कांग्रेस ने जैसे हिमाचल की दुर्दशा की हुई है, उसे देखकर बहुत दर्द होता है।"
'घर का बिजली बिल 1 लाख रुपए', बोली कंगना रनौत
उन्होंने अपनी हमला जारी रखते हुए कहा, "पूरे देश में पीएम मोदी और भगवा की लहर है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की हालत देखकर दुख होता है। मेरे मनाली वाले घर का बिजली बिल 1 लाख रुपए है, जबकि मैं वहां रहती भी नहीं हूं, उनकी (सरकारी) एजेंसियां समोसे की जांच कर रही हैं। जो हो रहा है, उससे हम शर्मिंदा हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमें अपने राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाना है। हमें अपने राज्य को इन 'भेड़ियों' के पंजे से मुक्त कराना है।"
देश से लेकर हिमाचल तक एक्टिव कंगना रनौत
मालूम हो कि एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मी दुनिया के दूर अपनी लोकसभा सीट पर एक्टिव हैं। इससे इतर कंगना रनौत लगातार अपने सोशल मीडिया बयानों और जनसभाओं के जरिए अपनी राजनीतिक सक्रियता को ज़ोर-शोर से सामने ला रही हैं। जहां एक तरफ वे देश में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ करती दिख रही हैं, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के मौजूदा हालात को लेकर उनकी यह टिप्पणी कई राजनीतिक संकेत दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications