फोटोशूट के नाम पर इस एक्‍टर ने जबरन पहनाई 17 साल की लड़की को बिकिनी, किया छेड़छाड़

मुंबई। मराठी एक्टर और डायरेक्टर मंदार कुलकर्णी को 17 वर्षीय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 35 साल के एक्टर के खिलाफ पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। मंदार कुलकर्णी ने कई मराठी टीवी सीरियल्स में काम किया है। डेक्कन पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी दीपक लागड ने इंडिया टुडे को पीड़िता की आपबीती बताई। जिसके अनुसार पीड़ित लड़की का आरोप है कि एक्टर ने फोटोशूट के बहाने अपने घर पर बुलाया। अपकमिंग टीवी शोज के लिए फोटोशूट करने का झांसा दिया। मंदार कुलकर्णी ने पीड़िता से वादा किया था कि वे उन्हें टीवी शोज और मराठी फिल्मों में ब्रेक दिलाएंगे।

फोटोशूट के लिए बिकिनी दी और...

फोटोशूट के लिए बिकिनी दी और...

पीड़िता से मंदार ऐसी एक वर्कशॉप में मिला था। जिसके बाद उसने पीड़िता से बातचीत शुरू की और धीरे धीरे अपने जाल में फंसाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मंदार ने उसे एक टीवी शो के लिए कास्ट करने की बात कहकर 16 अगस्त को अपने घर बुलाया। जब पीड़िता उसके घर पहुंची तो मंदार ने उसे कुछ कपड़े पहनने को दिए और कहा कि वो इन कपड़ों को पहनकर आए ताकि उसका फोटोशूट किया जा सके। वहीं कुछ अलग अलग कपड़े देने के बाद आखिर में मंदार ने उसे बिकिनी दी और पहन कर आने के लिए कहा। बिकिनी देख पीड़िता थोड़ी सकुचाई लेकिन मंदार के मजबूर करने पर वो बिकिनी पहनने को तैयार हो गई। मंदार ने पीड़िता के कई सारे बिकिनी फोटो क्लिक किए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

खुद को बचाकर भागी पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई

खुद को बचाकर भागी पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई

मंदार से घर से खुद को बचाकर भागी पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंदार को धारा 354 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354A, POCSO एक्ट की धारा 11, 13, 14, 15, 2(1), आईटी एक्टर (67)a, (67)b के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मंदार का मोबाइल, लैपटॉप जब्त कर लिया है। इंडिया टुडे को जानकारी मिली है कि एक्टर ने इसी तरह दूसरी लड़कियों की भी तस्वीरें खींची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+