केरल में भी थी श्रीलंका जैसे आत्मघाती हमलों को अंजाम देने की तैयारी
Recommended Video
नई दिल्ली। सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल से एक 29 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है यह व्यक्ति 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए धमाकों से प्रभावित था। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने भी केरल में श्रीलंका की तर्ज पर ही आत्मघाती हमलों की योजना बनाई थी। इस संदिग्ध का नाम रियास है और इसे रियास अबुबकर और अबु दुजाना के नाम से भी जाना जाता है। इस शख्स को मंगलवार को कोच्चि स्थित एनआईए की कोर्ट में पेश किया जाना है।

जाहरान से प्रेरित था रियास
इस आरोपी ने यह बात स्वीकार की है कि वह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के मुखिया जाहरान हाशिम से प्रेरित था। जाहरान, ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए आठ सुसाइड अटैक्स का मास्टरमाइंड था। श्रीलंकन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हमलों में हाशिम मारा जा चुका है। एनआईए के एक सीनियर ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि रियास पिछले एक वर्ष से हाशिम और जाकिर नाइक के वीडियोज और उनके भाषण को सुनता आ रहा था।

आत्मघाती हमलों की योजना बना रहा था रियास
ऑफिसर की मानें तो यह बात और भी ज्यादा चौंकाने वाली है कि रियास केरल में आत्मघाती हमलों की योजना बना रहा था। रियास ने पूछताछ में बताया है कि वह अब्दुल राशिद अब्दुल्ला के साथ संपर्क में था और उसकी ऑडियो क्लिप्स को फॉलो कर रहा था। इसमें से एक उसने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस ऑडियो क्लिप में उसने बाकी लोगों से अपील की थी कि भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाए। राशिद अब्दुल्ला गायब है और उसकी तलाश जारी है।

तमिल भाषा का फायदा
रियास ने यह भी बताया है कि वह अब्दुल कयूम के साथ भी संपर्क में था जो कि वालापट्टनम आईएसआईएस का अरोपी है। माना जाता है कि कयूम इस समय सीरिया में है। रियास ने यह दावा भी किया है कि उसने मॉड्यूल के दूसरे सदस्यों से कहा था कि वह हाशिम को सुना करें। एनआईए सूत्रों के मुताबिक रियास तमिल का जानकार है और इस वजह से आसानी से हाशिम की स्पीच और उसके वीडियोज को फॉलो करता था।

टारगेट्स का पता लगाने में जुटी एनआईए
वह और लोगों को आश्वस्त नहीं कर सका क्योंकि उन्हें तमिल नहीं आती थी। वहीं एक और अधिकारी की मानें तो रियास से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि केरल में कौन से टारगेट्स थे जो उसने चुने थे। रविवार को एनआईए ने तीन संदिग्धों के घर पर छापे मारे थे जिसमें से दो के घर कसारगोड में थे तो एक का घर पालाक्कड़ जिले में था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications