गुरुग्राम टोल प्‍लाजा हमला: महिला को पीटने वाला गिरफ्तार, खुद को बताता है इलाके का डॉन

नई दिल्‍ली। यात्रियों के अभद्र व्‍यवहार के लिए कुख्‍यात गुरुग्राम के खिड़कीदौला टोलप्‍लाजा पर एक बार फिर मारपीट की घटना सामने आई है। यहां टोल वसूलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक कार चालक ने महिला टोल कर्मी के साथ हाथा पाई की और फिर उसके मुंह पर मुक्‍का मार दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मंजीत का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ हत्या समेत तीन मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम टोल प्‍लाजा हमला: महिला को पीटने वाला गिरफ्तार, खुद को बताता है इलाके का डॉन

पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि मंजीत सिंह टोल प्लाजा पर झगड़ा करते समय खुद को इलाके का डॉन बता रहा था। वहीं जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त की कार कुछ समय से ले रखी थी और वह उसे ही चला रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी मंजीत सिंह सुबह करीब 9 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचा और यहां पर उसे रोके जाने पर उसने महिला को पहले धमकाया। 60 रुपए के टोल के बदले में मंजीत स‌िंह ने महिला कर्मचारी को कहा कि वह इलाके का डॉन है और वह कभी भी टोल नहीं देता है।

इस पर जब महिला ने उसे टोका तो उसने हाथापाई शुरू कर दी और महिला की नाक पर वार किए। जिससे कर्मचारी की नाक से खून निकलने लगा और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था। पुलिस ने बताया कि महिला और अन्य टोलकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के गाड़ी नंबर के आधार पर पहचान की गई। मंजीत सिंह एक जिम चलाता है और उसके खिलाफ गुरुग्राम के अलग अगल थानों में हत्या समेत तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+