भारी पड़ा छुप छुपकर प्रेमिका से मिलना, चोर बताकर सारे मोहल्ले ने पीटा
नई दिल्ली। अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना एक शख्स के लिए काफी भारी पड़ गया। दरअसल शख्स को लोगों ने चोर बताकर बुरी तरह पीटा। हाल ऐसा हो गया कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना बिहार के भागलपुर की है जहां मुंगेर के जमालपुर छोटी केशोपुर निवासी विक्की कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था और मिठाई की दुकान पर उससे बातचीत कर रहा था। विक्की पेशे से टेंपो चालक है। दुकान पर प्रेमिका के पिता ने दोनों को देख लिया। वे उन्हें पकड़कर घर ले जाने लगे और इस दौरान विक्की को पीटते रहे।

लोगों ने पूछा क्या हुआ तो पिता ने कहा चोर है
प्रेमिका के पिता जब विक्की को पीटते हुए अपने साथ ले जा रहे थे तो लोगों ने पूछा क्या हुआ इसे क्यों पीट रहे हो। इसपर लड़की के पिता ने कहा कि ये चोर है। लोगों का इतना सुनना था कि बाकी लोग भी उसे बुरी तरह पीटने लगे। विक्की का हाल बेहाल हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विक्की और लड़की के बीच 6 माह से प्रेम संबंध है और वे अकसर इसी तरह सबसे छुपकर मिलते रहे हैं।

थानाध्यक्ष को खबर लगी तो छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया
जब ललमटिया थानाध्यक्ष बबलू कुमार को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर गए और युवक को लोगों के छुड़ाकर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। विक्की केशोपुर का रहने वाला है जहां उसकी प्रेमिका की बड़ी बहन का ससुराल है। लड़की के परिजनों ने विक्की के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

एकतरफा प्यार में लड़की को कुल्हाड़ी से काटा
कई बार एक तरफा प्रेम के मामले भी सामने आते हैं जो काफी खतरनाक साबित होते हैं। यूपी के आगरा में ऐसी ही एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के व्यापारीयन मोहल्ला में एक पड़ोसी युवक ने लड़की को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घर के पास ही लड़की का शव देख परिजनों की चीख निकल गई। घटना की सूचना पर थाना खंदौली पुलिस में दौड़ लगा दी और घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के गुस्से को शांत किया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची आरोपी मौके से भाग चुका था, लेकिन बाद में आरोपी थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल लिया।
यह भी पढ़ें- जानिए बिहार की वैशाली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications