कॉर्नर की सीट पर गर्लफ्रेंड के साथ 'मर्दानी-2' देख रहा था शख्स, तभी पहुंच गई पत्नी

शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म मर्दानी-2 देखने पहुंचा लेकिन किसी तरह उसकी पत्नी को इस बात का पता चल गया और फिर...

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी-2' अपने सब्जेक्ट और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की एक्टिंग को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में ये फिल्म एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गई। दरअसल, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सिनेमा हॉल में फिल्म 'मर्दानी-2' देखना एक शख्स के लिए बेहद भारी पड़ गया। फिल्म के बीच में ही शख्स की बीवी वहां पहुंच गई और 'दबंग' अंदाजा में कॉर्नर की सीट से अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। तीनों के बीच लाइव मार-पिटाई देख सिनेमा हॉल में हंगामा मच गया और मौके पर पुलिस को मामला संभालना पड़ा।

दबंग-3 मिली हाउसफुल तो मर्दानी-2 देखने लगे दोनों

दबंग-3 मिली हाउसफुल तो मर्दानी-2 देखने लगे दोनों

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मामला अहमदाबाद के आश्रम रोड इलाके का है। यहां सोमवार को एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचा। शख्स और उसकी गर्लफ्रेंड का मन फिल्म 'दबंग-3' देखने का था, लेकिन शो हाउस फुल होने के कारण मजबूरी में 'मर्दानी-2' के टिकट लेने पड़े। खैर, दोनों ने कॉर्नर की सीट का टिकट लिया और हॉल में बैठकर फिल्म देखने लगे। इसी दौरान शख्स की पत्नी के एक जानने वाले ने उसे सिनेमा हॉल में उसकी गर्लफ्रेड के साथ देख लिया और सीधे उसकी पत्नी को फोन मिला दिया।

पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ ही पीटा

पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ ही पीटा

महिला ने पहले तो बात को हल्के में लिया, लेकिन जब जानने वाले शख्स ने ये बताया कि उसके पति के साथ एक महिला भी है तो पत्नी तुरंत सिनेमा हॉल पहुंची। पत्नी ने जब सिनेमा हॉल में कॉर्नर की सीट पर दोनों को बैठे देखा तो गुस्से में आग-बबूला हो गई और अपने पति के साथ बैठी महिला के बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने अपने पति को भी पीटना शुरू कर दिया। मौके पर हॉल के सुरक्षाकर्मी पहुंचे लेकिन महिला उनके ऊपर भी हावी हो गई।

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती है शख्स की पत्नी

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती है शख्स की पत्नी

इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर नवरंगपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सिनेमा हॉल से पकड़कर थाने ले आई। हालांकि इस मामले में महिला की तरफ से कोई लिखित शिकायत ना किए जाने के बाद पुलिस ने तीनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शख्स की पत्नी एक अकाउंटेंट है और साथ में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाती है।

पुलिस ने तीनों को समझाकर घर भेजा

पुलिस ने तीनों को समझाकर घर भेजा

पुलिस ने बताता कि सोमवार को उसके किसी जानने वाले ने उसे फोन कर बताया कि उसका पति एक महिला के साथ फिल्म देख रहा है। इसके बाद महिला वहां पहुंची और तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने वहां पहुंचकर पहले अपने पति का कई थप्पड़ मारे और इसके बाद जब उसके साथ मौजूद महिला वहां से भागने लगी तो उसने उसके भी बाल पकड़े और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए तीनों को समझाकर वापस भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+