पत्नी बहुत काटती है इसलिए पति ने दी तलाक की अर्जी
नई दिल्ली। किसी को बेइंतहा प्यार करना भी कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है कि गुड़गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ जो अपनी पत्नी से अब तलाक चाहते हैं।

देर से शादी कर रहे हैं भारतीय इसलिए हो रहा तलाक
गुड़गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी दी है। लेकिन तलाक की अर्जी के लिए उन्होंने जो वजह बतायी है वह आपको चौंका देगी। दरअसल युवक ने अपनी पत्नी पर लव बाइट देने का आरोप लगाया है।
अगर हुआ तलाक तो फिर से होगी शादी फ्री
युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उन्हें प्यार करते समय बहुत सी लव बाइट देती हैं। जिसके चलते उनके पूरे शरीर पर काटने के निशान पड़ गये हैं जिसके चलते उन्हें कपड़े उतारने में भी दिक्कत होती है।
युवक का कहना है कि उनकी पत्नी को बिना लव बाइट के संतुष्टी नहीं मिलती है लिहाजा वह ऐसा करती है। उन्होने अपनी अर्जी में लिखा है कि उनकी पत्नी उनसे बहुत प्यार करती है लेकिन वह लव बाइट से काफी परेशान हो चुके हैं।
पीड़ित पति का कहना है कि उनकी पत्नी को किसी तरह की मानसिक दिक्कत है लिहाजा वह उससे अब तलाक चाहते हैं। वहीं कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। इस मामले को समझौता केंद्र पहुंचा दिया है जहां दोनों को आपस में सुलह करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications