क्रूड बम से बेटे को मारने की कोशिश में पिता की चली गई जान, किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

कोलकाता। Man tries to bomb attack on son पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के काशीपुर इलाके में क्रूड बम फटने से 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, ये घटना उस वक्त घटी जब बाप-बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी झगड़ी में बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे पर क्रूड बम से मारने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश में वो बम उसी के पास फट गया। इस हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। ये घटना शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब की है।

Death

शराब को लेकर होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृतक शेख मतलब को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बेटे शेख नजीर का इलाज चल रहा है। शेख नजीर की भी हालत काफी गंभीर है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, शेख मतलब हमेशा शराब के नशे में धुत होकर घर आता था। इसी को लेकर परिवार में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। उनका बेटा शेख नज़ीर एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की दोपहर भी शेख मतलब शराब पीकर घर लौटा और इसी बात को लेकर बाप-बेटे में विवाद हो गया।

शेख ने अपने बेटे पर कर दिया क्रूड बम से हमला

इस झगड़े के दौरान शेख ने अपने बेटे पर क्रूड बम से हमला कर दिया, लेकिन जैसे ही शेख नजीर ने पिता को रोकने की कोशिश की तो विस्फोटक वहीं गिरकर फट गया और इस हादसे में पहले तो दोनों बाप-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। दोनों को मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां शेख की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+