उम्र 68 साल, जज्बा बाइक यात्रा कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सबसे अधिक दूरी का रिकॉर्ड ब्रिटेन के किसी व्यक्ति के नाम है। जिन्होंने 29 हजार किलोमीटर की यात्रा दो व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल पर की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा एक जनवरी को हैदराबाद से शुरू की है, जिसमें वे अकेले ही निकले हैं। कलीम ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल पर जीपीएस लगाया गया है, जिसके माध्यम से मुंबई की संस्था हाइवे किंग्स द्वारा उनकी यात्रा की निगरानी की जा रही है।
हैदराबाद से लद्दाख की सबसे ऊंची सड़क तक सबसे अधिक बार यात्रा करने वाले एमए कलीम पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि वे 47 वर्षों से मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे हैं। सबसे अधिक बारह बार लद्दाख की सबसे ऊंची सड़क जिसे के.2 रोड के नाम से भी जाना जाता है, उसकी यात्रा की है। साथ ही अकेले ही सिक्किम स्थित नाथूला दर्रा की यात्रा भी बाइक से की है। सार्क देशों की यात्रा भी मोटरसाइकिल पर करने वाले वे पहले भारतीय हैं। उन्होंने बांग्लादेश, भूटान, नेपाल व पाकिस्तान की यात्रा की है।
बाइक पर देश की सबसे लंबी यात्रा के लिए निकले कलीम ने कहा कि आज बाजार में कई तरह की मोटरसाइकिल उपलब्ध है। माता-पता अपने बच्चों को मोटरसाइकिल खरीदकर दे देते हैं, लेकिन उन्हें बच्चों को सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है। साथ ही नियंत्रित वेग से ही वाहन चलाना चाहिए। लाइसेंस व वाहन के कागजात पूरे होने चाहिए।
उन्होंने हरेभरे भारत का संदेश देते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, एक पौधा अवश्य लगाते हैं। पेड़ से हमारा अस्तित्व है इसलिए हमें इनकी रक्षा करना चाहिए। रिकार्ड बनाने के लिए बाइक यात्रा पर निकले कलीम का स्वागत हर राज्य में जोश खरोश के साथ होता है और वे भी लोगों को पर्यावरण और यातायात नियमों का सन्देश देना बिल्कुल भी नहीं भूलते।












Click it and Unblock the Notifications