नाबालिग को भगाने वाले पड़ोसी को गांववालों ने पकड़ा, मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाई

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना के एक गांव में एक युवक का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। युवक के उपर गांव की नाबलिग लड़की को भगाने का आरोप है। युवक को पड़ोसियों ने गांव के बीचों बीच स्थित पेड़ के साथ बांध मुंह काला कर जूतियों का हार पहनाकर पिटाई की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

man tied to tree,thrashed garlanded with shoes allegedly by group of people in Ludhiana

यह घटना लुधियाना जिले के कूम कलां इलाके के पास बोनकर गुर्जन गांव में हुई। गिरफ्तार युवक और नाबालिग लड़की एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे और बाद में उन्होंने भागने का फैसला किया। इसके बाद पिछले महीने उक्त लड़की को शादी का झांसा दे भगा ले गया। नाबालिग लड़की के परिवार ने कूम कलां पुलिस में 8 जून को शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद तलाशी के दौरान दोनों लड़की के परिजनों के हाथ लग गए।

लड़की के परिवार को उस जगह के बारे में पता चला जहां वे रह रहे थे। 16 जून की सुबह उन्हें परिवार द्वारा गांव लाया गया। उन्होंने युवक को एक पेड़ से बांध दिया। बाद में उसका चेहरा काला कर दिया और उसे जूतों की माला पहनाई। युवक को कुछ ग्रामीणों ने बचाया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद घटना की वीडियो वायरल हो गया।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार हरमेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। नाबालिग लड़की की भी मेडिकल जांच करवाई जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था और उसके खिलाफ केस दर्ज था। कल हमें सूचना मिली कि उसे गिरफ्तार करने से पहले ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+