Watch: विग में छुपाकर 30 लाख का सोना ला रहा था स्मगलर, एयरपोर्ट पर जब्त
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास 30 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सोना पकड़ा गया है। 500 ग्राम से अधिक सोना मिलने के बाद अबू धाबी के इस यात्री को हिरासत में लिया गया है। यात्री ने विग और मलाशय के अंदर 630.45 ग्राम सोना छिपा कर रखा था। इसकी कीमत 30.55 लाख रुपये है। कस्टम अधिकारियों ने सोने को बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है। जहां उससे सोने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों के मुताबिक अबू धाबी से नई दिल्ली पहुंचे एक यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। उसके विग और मलाशय के अंदर 30.55 लाख रुपये मूल्य का लगभग 630.45 ग्राम सोना छिपा हुआ था। सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि अभी पिछले दिनों ही दो और तस्करों को पकड़ा गया था, जिनमें से एक सोने का पेस्ट लेकर आया था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से लौटे दो भारतीय यात्रियों को, विदेश में निर्मित सिगरेट और सोने के पेस्ट की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में उनके पास से विदेश में निर्मित सिगेरट के 636 'डंडे' बरामद किये गए जिनका मूल्य 9,54,000 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications