केजरीवाल से युवक ने कहा, मैं तुम्‍हें खून दूंगा तुम भ्रष्‍टाचार से मुक्ति दो और काट ली कलाई

Man slits wrist at Arvind Kejriwal's Janta Darbar
कौशांबी। दिल्ली के एक 25 वर्षीय युवक ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के प्रति समर्थन जताने के लिए शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में अपनी कलाई की नस काट ली। यह घटना आम आदमी पार्टी के कौशांबी स्थित कार्यालय के बाहर हुई। वहां दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरे दिन जनता दरबार का आयोजन कर रहे थे। अचानक ही अहमद जमील आगे आया और अपनी कलाई की नस एक ब्लेड से काट ली।

उसने कहा कि जैसा कि सुभाष चंद्र बोस ने लोगों से कहा था कि आजादी के बदले में खून दो, वैसा ही उसने केजरीवाल के लिए किया, जो भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का दावा करते हैं। उसने केजरीवाल से कहा, "मैं आपके साथ हूं और आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं।" पार्टी कार्यकर्ता उसे एक कार में डालकर अस्पताल ले गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक जख्म हाथ की नस से ऊपर लगे थे, अगर नीचे वार किया जाता तो जमील की जान को खतरा बढ़ सकता था।

उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने जनता दरबार स्‍थगित कर दिया और कहा कि हमें खून की जरुरत नहीं बल्कि एकजूट होने की जरुरत है। केजरीवाल ने कहा कि अगर देश में परिवर्तन लाना है तो एक होना जरुरी है। उल्‍लेखनीय है कि अपने पार्टी कार्यालय के बाहर केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि मैं शपथ ग्रहण समारोह में मेट्रो से जाउंगा। आप के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले छह विधायकों को भी रामलीला मैदान पहुचंने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+