दोस्त का गला रेतकर पिया खून, मोबाइल से रिकॉर्ड किया वीडियो
कर्नाटक में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दोस्त ने अपने दोस्त का गला रेत दिया है। यही नहीं आरोपी दोस्त ने अपने दोस्त का सिर्फ गला ही नहीं रेता बल्कि उसके बाद गले से निकल रहे खून को मुंह लगा कर पी गया और इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड करके इसका वीडियो बनाया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कर्नाटक के चिकबलपुर की है। आरोपी का नाम विजय है, उसने अपने दोस्त महेश का गला रेता और उससे निकल रहे खून को मुंह से पी गया।

दरअसल आरोपी युवक को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी से उसके दोस्त का अवैध संबंध है। 19 जून को विजय अपने दोस्त जॉन के साथ महेश को पास के एक जंगल में लेकर गया, जहां उसने उसका गला रेतकर खून पीया। जॉन ने इस घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया।
घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था, फिलहाल वह घर लौट आया है। महेश की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications