लखनऊ: बैंक में कैश जमा करने जा रहे कैशियर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
लखनऊ। एक बार फिर से लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित पिकअप भवन के पास गैस एजेंसी के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार कैशियर बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद कैशियर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार कैशियर श्याम सिंह कैश से भरा बैग लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली श्याम सिंह के सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बैग में 10 लाख रुपए कैश था, जिसे जमा करने के लिए श्याम सिंह बैंक जा रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धटना के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठा बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था।
इसे भी पढ़ें- चलती ट्रेन से सेल्फी लेने के चक्कर में 15 साल के लड़के की मौत












Click it and Unblock the Notifications