करणी सेना का प्रदर्शनकारी बना भीम सेना का आंदोलनकारी, ट्विटर पर लोगों ने जमकर लगाई क्लास
नई दिल्ली। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हिंसा के बाद कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। वहीं एक ऐसा फोटो भी इस बंद के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर कुछ लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग इस पर जमकर मजा ले रहे हैं। दरअसल, एक युवक की तस्वीर वायरल हो रही है जो कुछ समय पहले करणी सेना के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल था और 2 अप्रैल को वो नीले झंडे के साथ भारत बंद में भी शामिल था।

भाजपा नेता सोनम महाजन ने उठाए सवाल
इस युवक की यह तस्वीर को शेयर करते हुए भाजपा की नेता सोनम महाजन ने इसे कांग्रेस से जोड़ा। उन्होंने लिखा इस लड़के में क्या गजब की प्रतिभा है लेकिन ये है कौन? क्या कांग्रेस ने इसे भाड़े पर लिया था? रविंद्र जड़ेजा नाम के ट्विटर अकाउंट से कहा गया कि एक ही शख्स करणी सेना और भीम सेना में सड़कों पर हिंसा के लिए उतरा है क्या ये अंग्रेजों के तोड़ों और राज करो को आगे बढ़ाने वाले लोगों का भेजा हुआ है।

मजाक भी हो रहा
इस युवक के फोटो पर मजाक भी खूब हो रहा है। शिवम त्रिपाठी ने टॉयलेट क्लीनर के विज्ञापन से जोड़ते हुए ट्वीट किया, नीला टॉयलेट के लिए, लाल बाथरूम के लिए। एक और ट्वीट में कहा गया कि ये शख्स भारत को एक करने के लिए काम कर रहा है। ये उन लोगों को के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगा तो जाति के आधार पर देश को बांट रहे हैं।

युवक की पहचान नहीं
करनी सेना से भीम सेना में आए इस शख्स की फेसबुक और ट्विटर पर खूब क्लास लगाई जा रही है, हालांकि इस तस्वीर में दिख रहा युवक कौन है, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये युवक करणी सेना के हिंसक प्रदर्शन के दौरान हाथ में तलवार लेकर सड़कों पर दिखा था और अब दलितों के आंदोलन में भी लाठी लेकर सड़क पर है।












Click it and Unblock the Notifications