हरियाणा के शख्स ने पहले गूगल पर ढूंढा अक्षय कुमार का एड्रेस और फिर रात में लगा दी घर में छलांग

मुंबई। मुंबई के जुहू स्थित बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के घर में एक शख्स ने सोमवार रात दीवार फांदकर छलांग लगा थी। शख्स को इस हरकत के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अंकित गोस्वामी है और वह हरियाणा का रहने वाला है। उसका कहना है कि अक्षय कुमार उसके पसंदीदा एक्टर हैं और वह उनसे मिलना चाहता था जिस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

man searched akshay kumar address on google and jumped into the house at night

अंकित गोस्वामी ने बताया कि इसके लिए पहले उसने गूगल पर अक्षय कुमार का घर ढूंढा और फिर मुंबई पहुंच कर सोमवार रात उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा। इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि पहले आरोपी शख्स से पूछताछ की गई और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अंकित गोस्वामी रात के 1:30 बजे अक्षय के घर में कूदा तभी उसे पकड़ लिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि -हमने अंकित गोस्वामी से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि वह अक्षय का फैन है और एक्टर बनना चाहता है। उसने कहा है कि घर में घुसने के पीछे उसका कोई गलत इरादा नहीं था। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी फैन ने एक्टर के घर में घुसने की कोशिश की हो बल्कि इससे पहले 2016 में एक फैन ने सूपरस्टार अमिताभ बच्चन के घर में घुसने की कोशिश भी की थी।

यह भी पढ़ें- गाय का गोबर हुआ चोरी, सरकारी कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+