पांच महीने से एम्स में 'प्रैक्टिस' कर रहा 19 साल का फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) से 19 साल के एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जो कथित तौर पर पिछले पांच महीने से एम्स में डॉक्टर की तरह रह रहा था। आरोपी अदनान खुर्रम ने मेडिकल छात्रों और अलग-अलग डिपार्टमेंट के डॉक्टर के बीच फर्जी नाम से अपनी पहचान बनाई थी।वह एम्स के डॉक्टरों की ओर से होने वाले कई प्रदर्शनों में भी भाग ले चुका था और डॉक्टरो के व्हाट्सएप ग्रुप में भी शामिल था।

 खुर्रम की दवाओं की जानकारी देख पुलिस भी हैरान

खुर्रम की दवाओं की जानकारी देख पुलिस भी हैरान

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने खुर्रम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद खुर्रम से पूछताछ में पुलिस भी उसकी दवाओं की जानकारी देखर हैरत में रह गई। 19 साल के खुर्रम को मेडिकल के क्षेत्र की किसी सीनियर डॉक्टर जैसी जानकारी है, जिसका फायदा उठा वो एम्स में फर्जी डॉक्टर बना हुआ था। अदनान बिहार का रहने वाला है। वो एम्स के डॉक्टरों की डायरी लेकर घूमता था। एम्स के डॉक्टरों से जान पहचान भी के जरिए उसने कई लोगों का इलाज भी कराया।

बहन के लिए अदनान बना डॉक्टर!

बहन के लिए अदनान बना डॉक्टर!

19 साल के आरोपी अदनान की बहन को ब्लड कैंसर है और वो एम्स में भर्ती है। पुलिस पूछताछ में ये पहलू भी निकलकर सामने आया है कि बहन को बेहतर इलाज मिल सके और डॉक्टर उसे अच्छे से देखें इसी के चलते उसे फर्जी डॉक्टर बनने का आईडिया आया। जिसके बाद उसने एम्स में डॉक्टरों की ड्रेस पहनतर घूमना शुरू कर दिया और खुद को डॉक्टर बताना शुरू कर दिया।

डॉक्टरों ने की पुलिस में शिकायत

डॉक्टरों ने की पुलिस में शिकायत

अदनान हालांकि बीते पांच महीने से एम्स में था लेकिन हाल में कुछ डॉक्टरों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। एम्स रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस संदिग्ध शख्स की शिकायत चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर से की तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। डॉक्टरों का कहना है कि जब भी एम्स में कोई कार्यक्रम होता था तो ये उसमें शामिल हो जाता है। यहां तक की जब एम्स के डॉक्टर एनएमसी बिल का विरोध कर रहे थे, तब भी उसमें सक्रिय रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+