मौत सामने देख शख्स ने 'लगाया दिमाग', बाघ के पंजों से ऐसे निकला बाहर, देखिए Video

बाघ से अपने दोनों पंजों से शख्स को दबोचा हुआ था, कैसे बचाई उसने अपनी जान...देखिए Video

नई दिल्ली। आपने भी बचपन में वो कहानी जरूर सुनी होगी, जब दो दोस्त किसी जंगल से गुजर रहे होते हैं और अचानक उन्हें एक भालू दिख जाता है। भालू से बचने के लिए एक दोस्त तो पेड़ पर चढ़ जाता है, जबकि दूसरा वहीं जमीन पर लेटकर और अपनी सांसें रोककर मरने का नाटक करता है। भालू आता है और उस युवक को मरा हुआ जानकर उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए वहां से चला जाता है। ये तो थी कहानी, लेकिन महाराष्ट्र के एक गांव में हकीकत में ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है।

शख्स ने दिखाई चतुराई

शख्स ने दिखाई चतुराई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, शनिवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर गांव में एक बाघ घुस आया। बाघ की खबर सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई और लोग लाठी-डंडे लेकर बाघ के पीछे दौड़ पड़े। लोगों से बचने के लिए बाघ एक खेत में घुस गया और इधर-उधर भागने लगा। इसी दौरान एक शख्स को खेत में बाघ ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि शख्स ने चतुराई दिखाई और नीचे लेटकर मरने का नाटक किया। शेर ने शख्स को कुछ देर देखा और इसके बाद उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए वहां से भाग गया।

आईएफएस ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

आईएफएस ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने शेर को भगाने की कोशिश भी की। बाघ के जाने के बाद शख्स सही सलामत खड़ा हो गया। आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा, 'आप देखना चाहते हैं कि बाघ के पंजों से एक शख्स कैसे बाल-बाल बचा। बाघ को भीड़ ने चारों तरफ से घेर रखा था। लेकिन, किस्मत से बाघ और शख्स दोनों की जान बच गई। एक सीनियर ने मुझे ये वीडियो भेजा है।'

31 सेकेंड का है रोंगेटे खड़े कर देने वाला वीडियो

वीडियो में नजर आ रहा है कि बाघ ने शख्स को दबोचा हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद बाघ उस शख्स को बिना नुकसान पहुंचाए वहां से चला जाता है। लोग इस वीडियो को देखकर शख्स की चतुराई की तारीफ कर रहे हैं। एक अन्य शख्स ने इस घटना का पूरा वीडियो शेयर किया है। 31 सेकेंड का यह वीडियो पूरी तरह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

बाघ के हमले में 6 लोग घायल

बताया जा रहा है कि गांव में घुसने के बाद बाघ ने तीन लोगों पर हमला किया। तीनों लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के गांवों में बाघों के घुसने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम को भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक बाघ ने एक महिला को मार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+