डेटिंग साइट्स पर लड़की बनकर करता था चैट, मां के इलाज के बहाने ठगता था पैसे

बेंगलुरु। आजकल ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर कई लड़के लड़कियों के नाम और फोटो से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। एक ऐसा ही एक मामला बेंगलूरु से समाने आया है। एक 25 साल का युवक लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे ठग रहा था। जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। यह युवक लड़की बनकर कई लोगों के हजारों रुपए लूट चुका है। पकड़ा गए युवक की पहचान सागर राव के तौर पर हुई है। क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक ने अबतक 10 लोगों को निशाना बनाया है।

शिल्पा बन ठगे 71 हजार रुपए, पीड़ित की मां ने की शिकायत

शिल्पा बन ठगे 71 हजार रुपए, पीड़ित की मां ने की शिकायत

आरोपी, सागर राव व्हाईटफील्ड में विनायाक लेआउट के इम्माधिहल्ली मेन रोड का निवासी है। सागर बीए स्नातक है और व्हाईटफील्ड में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में गैर-तकनीकी कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 2017 को साइबर क्राइम ब्रांच में एक युवक की मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि, एक शिल्पा नाम की लड़की ने उसके बेटे के साथ धोखाधड़ी की है।

पैसे मिलने के बाद बंद हो जाता था मोबाइल नंबर

पैसे मिलने के बाद बंद हो जाता था मोबाइल नंबर

पीड़ित युवक की मां ने पुलिस को बताया कि, उसके बेटे एक लड़की ने डेटिंग का वादा किया था। इस दौरान उस लड़की ने उसके लड़के से पैसे मांगे थे कि उसकी मां बीमार है उसे पैसों की जरूरत है। जिसके बाद युवक ने राव को 71 हजार बैंक में ट्रांसफर किए थे। पैसे ट्रांसफर होने के बाद उसका फोन ऑफ हो गया। जिसके बाद पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा। इके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर शिल्पा नाम की लड़की की डेटिंग साइट से जानकारी जुटाई।

इन नामों से बनाए डेटिंग साइट् पर लड़कियों के प्रोफाइल

इन नामों से बनाए डेटिंग साइट् पर लड़कियों के प्रोफाइल

पुलिस ने बताया कि, सागर राव इन वेबसाइट्स पर खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें लगाकर फर्जी प्रोफाइल बनाता था। फिर लड़की बनकर लड़कों से बातें करता था। पुलिस ने बताया, 'उसने शिल्पा, सोनिया जैन, मनीषा जैन और रश्मि जैसे नामों से कई प्रोफाइल बनाए। लड़कों को डेटिंग का लालच देकर और शादी का वादा करके पैसे ऐंठने की कोशिश करता और कई बार वह इसमें सफल भी हो जाता। पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और छह सिमकार्ड बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+