पत्नी ने दिया ठंडा खाना तो पति ने कर दी हत्या

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि पत्नी ने उसको रात को ठंडा खाना परोसा था। लाहौर का रहने वाला फिरोज बुधवार रात को जब रात का खाना खा रहा था, तो उसकी खाना ठंडा होने की बात पर बीवी से बहस हो गई। बहस में फिरोज को इतना गुस्सा आया कि उसने बीवी को जान से मार दिया। फिरोज शाम को काम से लौटा था और आकर उसने बीवी से खाना मांगा था। खाना ठंडा देख दोनों में तकरार हुई।

Man murders wife over cold dinner in Lahore pakistan

फैक्ट्री एरिया में रहने वाला फिरोज बीवी की हत्या के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद शव को परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद के बाद फिरोज ने अपनी बीवी को गोली मारी है। मृतक रोशन बीवी के परिवार का कहना है कि वो घटना से स्तब्ध हैं। वो ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्यों फिरोज ने रोशन को मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+