चलती बस के भीतर युवक करने लगा हस्तमैथुन, 15 दिन पहले महिला के सामने उतार दी थी पैंट
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इस व्यक्ति ने शनिवार को कोलकाता में बस में सफर के दौरान दो महिलाओं को घूरना शुरू किया और इस दौरान वह हस्तमैथुन करने लगा। इस पूरी घटना को महिलाओं ने अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बारे में कोलकाता पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि यह व्यक्ति पेशे से हॉकर है, जिसे श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस आरोपी व्यक्ति की तस्वीर भी साझा की है, जिसमे बताया गया है कि घटना के कुछ ही घंटों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह व्यक्ति हुबली जिले का रहने वाला है। महिला ने जब सोशल मीडिया पर जब इस घटना का वीडियो साझा किया तो पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

उतार दी थी पैंट
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वृद्ध आदमी बस के भीतर अश्लील इशारे करता है और हस्तमैथुन करने लग जाता है। पीड़ित महिला ने अपनी पोस्ट में कहा कि 15 दिन पहले भी उसे इसी तरह की घटना से दो-चार होना पड़ा था, जब इसी व्यक्ति ने अपनी पैंट उतारकर अपना गुप्तांग दिखाने लगा था। पीड़िता ने बताया कि जब हमने इस हरकत का विरोध किया और कंडक्टर को इसपर कार्रवाई करने को कहा तो उसने हमारी बात को नजरअंदाज कर दिया।

पुलिस आई हरकत में
पीड़िता ने बताया कि 15 दिन पहले जब इस व्यक्ति ने ऐसी हरकत की थी तो हम कुछ नहीं कर सके थे क्योंकि हमारे पास सबूत नहीं था, लेकिन आज हमारे पास इसका वीडियो है और हम इंसाफ चाहते हैं। कोलकाता पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उसे इसकी सजा मिलेगी। कोलकाता पुलिस ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि हमे किसी भी लिखित शिकायत की जरूरत नहीं है, फेसबुक पर जो वीडियो साझा किया गया है वह पर्याप्त है। हमने मामला दर्ज कर लिया है, हम आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications