मंडी से चोर उड़ा ले गया करेला और शिमला मिर्च, पुलिस ने लूट का मामला किया दर्ज
फेज-टू फूल मंडी में एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला। यहां एक चोर गाड़ी से आया और सब्जी उड़ाकर ले गया। नोएडा की फेज-टू मंडी में एक शख्स 1 कैरट करेला और 2 कैरट शिमला मिर्च लेकर भाग गया।
नोएडा। अभी तक पैसों और जवाहरात की चोरी की घटनाएं तो आपने कई सुनीं होंगी, लेकिन यहां तो एक चोर सब्जी लूटकर ले गया। फेज-टू फूल मंडी में एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला। यहां एक चोर गाड़ी से आया और सब्जी उड़ाकर ले गया। नोएडा की फेज-टू मंडी में एक शख्स 1 कैरट करेला और 2 कैरट शिमला मिर्च लेकर भाग गया। उसे रोकने के लिए जब सब्जीवाला उसके पीछे दौड़ा तो उसने डंडे से उसे डरा दिया और उसकी जेब से 17 हजार कैश लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा की फेज-टू मंडी में एक शख्स 1 कैरट करेला और 2 कैरट शिमला मिर्च लूटकर ले गया। मंडी में पप्पू सिंह नाम का एक शख्स सब्जी की एक आढ़ती में काम करता है और उसी दुकान में सोता है। गुरुवार को एक शख्स गाड़ी में मंडी में आया और करेले और शिमला मिर्च के कैरट उठाकर अपनी गाड़ी में रख ली।ऎ उस वक्त दुकान में मौजूद पप्पू की नींद खुल गई और उसने बाकी दुकानदारों के साथ मिलकर उसे पकड़ने की कोशिश की।
लोगों से बचने के लिए चोर ने गाड़ी से डंडा निकाल लिया और उससे लोगों को डराने लग गया। डंडे के डर से लोग जैसे ही पीछे हटे, उसने तुरंत पप्पू की जेब से 17 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले पप्पू की शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का ये भी कहना है कि पहली नजर में ये कहानी फर्जी लग रही है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: चंद सेकेंड्स और धूल हो गई 15 मंजिला ये इमारत, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग












Click it and Unblock the Notifications