VIDEO: चंद सेकेंड्स और धूल हो गई 15 मंजिला ये इमारत, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
कुछ सेकेंड्स और अचानक से धूल हो गई 15 फ्लोर की बिल्डिंग। चीन में एक 15 मंजिला बिल्डिंग अचानक से गिरकर धूल हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चीन की पीपल्स डेली ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो हाल ही में गिराई गई एक बिल्डिंग का फुटेज है।
बीजिंग। कुछ सेकेंड्स और अचानक से धूल हो गई 15 फ्लोर की बिल्डिंग। चीन में एक 15 मंजिला बिल्डिंग अचानक से गिरकर धूल हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चीन की पीपल्स डेली ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो हाल ही में गिराई गई एक बिल्डिंग का फुटेज है। इस बिल्डिंग के गिरने का वीडियो इतना भयानक है, कि कोई भी एक पल को चौंक जाए।

दक्षिण-पश्चिमी चीन के चेंग्दु शहर में एक बिल्डिंग को डायनामाइट से ध्वस्त किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चेंग्दु शहर में एक 20 साल पुरानी बिल्डिंग गिराई गई। ये बिल्डिंग एक एग्जिबिशन सेंटर था। इसे गिराने से पहले स्थानीय पुलिस ने पूरी तैयारी की। आसपास की जगह को खाली कराया गया और वहां रह रहे लोगों को दूर भेजा गया।
इसके बाद पुलिस ने बिल्डिंग में डायनामाइट लगाया और फिर उसे गिराया गया। एक्सप्लोजन इतना भयानक था कि कुछ ही सेकेंड्स में बिल्डिंग गिरकर धूल हो गई। पीपल्स डेली, चीन ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसपर हैरानी व्यक्त की है। आप भी देखिए ये वीडियो-
ये भी पढ़ें: लाठी लिए हजारों लोगों के सामने हाथ जोड़कर बैठ गई महिला अफसर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल












Click it and Unblock the Notifications